बरेली: डॉ. केशव पर जानलेवा हमला करने वालों की हुई पहचान, पुलिस ने एक आरोपी को उठाया, चल रही पूछताछ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। डॉ. केशव पर जानलेवा हमला करने वाले हमलावरों की पहचान हो गई है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है जल्द ही मामले का खुलासा हो जाएगा। शनिवार रात करीब 8 बजे रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज के वीसी और बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति डॉ केशव अग्रवाल …

बरेली, अमृत विचार। डॉ. केशव पर जानलेवा हमला करने वाले हमलावरों की पहचान हो गई है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है जल्द ही मामले का खुलासा हो जाएगा। शनिवार रात करीब 8 बजे रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज के वीसी और बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति डॉ केशव अग्रवाल पर बाइक सवार बदमाशों ने स्टेडियम रोड पर जानलेवा हमला किया था।

बदमाशों की चलाई गई गोली कार का शीशा तोड़कर डॉक्टर केशव के जबड़े में जा लगी थी । घटना के बाद आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने हमलावरों की पहचान कर ली है । पुलिस एक हमलावर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है । एसएसपी का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा हो जाएगा।

ये भी पड़ें-

Russia Ukraine war: रूसी सेना ने खारकीव में गैस पाइपलाइन उड़ाई, राष्ट्रपति ने नागरिकों को…

संबंधित समाचार