UP Election 2022: अखिलेश ने महाराजगंज की सभा में बीजेपी पर साधा निशाना, किया यह वादा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

महाराजगंज। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने महाराजगंज जनपद के सिसवा विधानसभा में सपा गठबंधन के प्रत्याशियों के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। अखिलेश ने कहा जो लोग कहते थे कि चप्पल पहनने वाला हवाई जहाज पर चढ़ेगा। उन लोगों ने हवाई …

महाराजगंज। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने महाराजगंज जनपद के सिसवा विधानसभा में सपा गठबंधन के प्रत्याशियों के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। अखिलेश ने कहा जो लोग कहते थे कि चप्पल पहनने वाला हवाई जहाज पर चढ़ेगा। उन लोगों ने हवाई जहाज और हवाई अड्डे को बेच दिया। सरकार ने रेलवे स्टेशन और रेलवे स्टेशन की कीमती जमीन को बेच दिया पानी के जहाज और बंदरगाह भी बेच दिया। भारतीय जनता पार्टी से ज्यादा झूठ बोलने वाली पार्टी कोई नहीं है।

जनसभा को संबोधत करते हुए कही बड़ी बात

महराजगंज जनपद की 5 विधानसभा सीटों पर छठवें चरण में आने वाने 3 मार्च को मतदान होने को हैं। सभी राजनीतिक पार्टियां पूरे जोर-शोर से चुनाव प्रचार में जुटी हुई हैं। प्रचार के जनसभा को संबोधत करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जो गर्मी निकालने की बात कर रहे थे जबसे चार चरणों के वोट पड़े हैं तब से पार्टी के नेता और कार्यकर्ता ठंडे पड़ गए हैं। इसबार जो वोट पड़ेंगे तो सपा के कार्यकर्ता गर्मी निकालने वालों का हवा निकालने का काम करेंगे।

हम करेंगे नौकरी के सपने पुरे

अखिलेश ने नौकरी देने का दावा करते हुए कहा कि उनकी सरकार आई तो 22 लाख नौजवानों को आईटी के क्षेत्र में नौकरी देने का काम करेगी उनकी सरकार, बीएड और टेट वाले 5 साल से इंतजार कर रहे हैं। कोरोना की बीमारी जब से आई है तबसे बच्चों की पढ़ाई बर्बाद हो गई है। अगर मौजूदा सरकार रही तो बच्चों का भविष्य अंधकार में चला जाएगा। इसलिए सपा ने तय किया है कि जो 11 लाख नौकरियां खाली हैं। सपा सरकार बनी तो नौजवानों को नौकरी देने का काम किया जाएगा।

यह भी पढ़े-विश्व में अब तक कोरोना के 43.29 करोड़ से अधिक मामले दर्ज, 59.43 लाख लोगों की मौत

संबंधित समाचार