Russia Ukraine War: यूक्रेन में कैनाल डैम पर रूस का धमाका, उड़े परखच्चे…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

यूक्रेन।  यूक्रेन और रूस के बीच जंग का आज चौथा दिन है। यूक्रेन में कैनाल डैम पर रूस ने बम विस्फोट कर दिया। इस धमाके में डैम के परखच्चे उड़ गए। डैम पर विस्फोट के बाद डैम का पानी रिहाशी इलाकों की तरफ बढ़ने लगा है। पानी के शहर की चहल पहल वाली सड़कों पर …

यूक्रेन।  यूक्रेन और रूस के बीच जंग का आज चौथा दिन है। यूक्रेन में कैनाल डैम पर रूस ने बम विस्फोट कर दिया। इस धमाके में डैम के परखच्चे उड़ गए। डैम पर विस्फोट के बाद डैम का पानी रिहाशी इलाकों की तरफ बढ़ने लगा है। पानी के शहर की चहल पहल वाली सड़कों पर आने की आशंका जताई जा रही है।

यूक्रेन का कहना है की रूस अब रिहाशी इलाकों पर हमला कर रहा है जिससे की आम लोगों को काफी हानि पहुंच रही है। वहीं रूस ने यूक्रेन की राजधानी पर घेराबंदी तेज कर दी है और लगातार वहां पर बम धमाके कर रहा है। इन हमलों से बचने के लिए लोग गावों की तरफ भाग रहे हैं।

लिहाजा रूस के हमले अब बेकाबू होते जा रहे हैं। सुबह से ही यूक्रेन रूसी सैनिकों के हमले से सहमा हुआ है। रूस ने सुबह खारकील में गैस की पाइपलाइन के ध्वस्त कर दिया था। इसके बाद खारकीव में रूसी सेना दाखिल हो गई थी। अब रूस कीव पर कब्जे की तैयारी कर रहा है। लिहाजा उसने घेराबंदी शुरू कर दी है। हर तरफ से हमला कर रहा है रूस। यूक्रेन में चारो तरफ तबाही का आलम छाया हुआ है।

ये भी पढ़ें-

Russia Ukraine War: यूक्रेन ने ICRC से कहा- रूसी सैनिकों के शव भेजे जाए उनके देश, ताकि…

संबंधित समाचार