यूपी चुनाव 2022: प्रयागराज में दोपहर 1 बजे तक 30.37 प्रतिशत मतदान, कई जगह ईवीएम खराब
प्रयागराज। प्रयागराज की 12, प्रतापगढ़ की सात व कौशाम्बी की तीन सीटों पर रविवार सुबह से ही वोट डालने के लिए मतदाताओं की कतारें लग गईं। प्रयागराज में दोपहर 1 बजे तक 30.37 प्रतिशत मतदान पड़े है तो वहीं पूर्वान्ह 11 बजे तक प्रतापगढ़ में 20.08 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि कौशाम्बी में 25.05 फीसदी मत …
प्रयागराज। प्रयागराज की 12, प्रतापगढ़ की सात व कौशाम्बी की तीन सीटों पर रविवार सुबह से ही वोट डालने के लिए मतदाताओं की कतारें लग गईं। प्रयागराज में दोपहर 1 बजे तक 30.37 प्रतिशत मतदान पड़े है तो वहीं पूर्वान्ह 11 बजे तक प्रतापगढ़ में 20.08 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि कौशाम्बी में 25.05 फीसदी मत पड़ चुके थे। वहीं कुंडा में जहां राजाभैया के समर्थकों पर सपा प्रत्याशी गुलशन यादव पर जानलेवा हमला करने का आरोप है वहीं पट्टी में भाजपा और सपा समर्थक आमने सामने हो गए हैं।
वहीं फाफामऊ विधानसभा 254 के बूथ संख्या 148 पर ईवीएम मशीन खराब है। शहर दक्षिणी विधानसभा 263 के बूथ संख्या 128 और 129 पर ईवीएम का बटन दबाने पर कोई लाइट नहीं जलती है। सपा ने दोनों मामलों की शिकायत चुनाव आयोग से की है।
मंत्री सिद्धार्थनाथ, सांसद रीता ने डाले वोट
योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह और इलाहाबाद की सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने परिवार के सदस्यों के साथ पहुंचकर वोट डाला। सांसद ने ब्वॉयज हाईस्कूल में पति के साथ पहुंचकर मतदान किया।
वोट डालते सपा प्रत्याशी का फोटो वायरल
प्रयागराज शहर उत्तरी सपा प्रत्याशी संदीप यादव का वोट डालते हुए फोटो वायरल होने पर हड़कंप मच गया है। पोलिंग बूथ के भीतर मोबाइल ले जाना प्रतिबंधित है तो कैसे उन्होंने फोटो ले लिया। शिकायत के बाद जार्ज टाउन पुलिस जांच में जुटी है।
बिना एजेंट के पहुंचे ही मॉक पोल का आरोप
शहर पश्चिमी से सपा प्रत्याशी डा. ऋचा सिंह ने गड़बड़ी का आरोप लगाया। चुनाव आयोग से शिकायत किया है कि बिना एजेंट के पहुंचे ही मॉक पोल करा लिया गया। कई बूथों पर मशीन खराब है।
यह भी पढ़ें:-मुख्यमंत्री तो यहीं के हैं, 5 साल में किसे दिए नौकरी:अखिलेश यादव
