बहराइच: वोट डालने के लिए दिखी उत्सुकता, नदी पार कर मतदान के लिए पहुंचे ग्रामीण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। लोकतंत्र के पर्व में सभी लोग भागीदार बनना चाहते हैं। ऐसा ही नजारा रविवार को बलहा विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं में दिखा। बहराइच जिले के बलहा विधानसभा क्षेत्र के कई गांव जंगल के बीच में तो कई नदी के उस पार बसे हुए हैं। रविवार को बलहा विधान सभा में मतदान के लिए ग्रामीण …

बहराइच। लोकतंत्र के पर्व में सभी लोग भागीदार बनना चाहते हैं। ऐसा ही नजारा रविवार को बलहा विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं में दिखा। बहराइच जिले के बलहा विधानसभा क्षेत्र के कई गांव जंगल के बीच में तो कई नदी के उस पार बसे हुए हैं।

रविवार को बलहा विधान सभा में मतदान के लिए ग्रामीण नदी पार कर नाव द्वारा इस पार आए। ग्राम सभा जुगनिया मौजीपुरवा का दृश्य यह मतदान में सहभागिता बता रही है। ग्रामीण विश्वनाथ गांव में बने पोलिंग बूथ पर मतदान करने के लिए पहुंचे। सभी काफी खुश दिखे।

पढ़ें- Australia Tour of Pakistan: 24 साल बाद पाकिस्तान पहुंची ऑस्ट्रेलियाई टीम, स्टीव स्मिथ-पैट कमिंस ने शेयर की फोटो

संबंधित समाचार