बहराइच: मतदान को लेकर भारत नेपाल सीमा पर पसरा सन्नाटा, शाम 6 बजे आवागमन के लिए खुल जाएगा बॉर्डर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। विधानसभा चुनाव को लेकर भारत नेपाल सीमा पर सन्नाटा पसरा हुआ है। इक्का दुक्का लोग पैदल आवागमन कर रहे हैं। 48 घंटे बाद शाम 6 बजे बॉर्डर खुलने के बाद आवागमन बहाल हो सकेगा। भारत नेपाल सीमा पर यात्रियों के लिए आवागमन बंद कर दिया गया था। बॉर्डर पर आवागमन बंद होने से दैनिक …

बहराइच। विधानसभा चुनाव को लेकर भारत नेपाल सीमा पर सन्नाटा पसरा हुआ है। इक्का दुक्का लोग पैदल आवागमन कर रहे हैं। 48 घंटे बाद शाम 6 बजे बॉर्डर खुलने के बाद आवागमन बहाल हो सकेगा।

भारत नेपाल सीमा पर यात्रियों के लिए आवागमन बंद कर दिया गया था। बॉर्डर पर आवागमन बंद होने से दैनिक यात्रियों को काफी समस्या हो रही है। भारत और नेपाल सीमा पर चार पहिया वाहनों की कतार लग गई है। हालांकि भारत और नेपाल के लोग एक एक कर सीमा पार कर आवागमन करने को विवश हैं।

एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार ने बताया कि शाम 6 बजे से आवागमन खुल जाएगा। तब आसानी से लोग आवागमन कर सकेंगे। सीमा खुलने से लोगों को जाम का भी सामना करना पड़ेगा।

पढ़ें- Russia Ukraine war: रूस के खिलाफ कीव में आम लोगों ने भी उठाए हथियार, खतरा बढ़ा तो हर घर की खिड़की से होगा वार

संबंधित समाचार