गाजियाबाद: आवेदनों की संख्या हुई दोगुनी, अब पासपोर्ट बनाने में नहीं लगेगा लंबा वक्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गाजियाबाद। जिले में पासपोर्ट बनवाने का ख्वाब देखने वालों के लिए अच्छी खबर है। अब आवेदकों का पासपोर्ट बनाने में लंबा समय जाया नहीं होगा। पासपोर्ट विभाग ने आवेदन की सख्या को दोगुना करने का फैसला लिया है। इससे लोगों को जल्द ही अपना पासपोर्ट मिल जाएगा। बता दें कि गाजियाबाद के पासपोर्ट कार्यालय में …

गाजियाबाद। जिले में पासपोर्ट बनवाने का ख्वाब देखने वालों के लिए अच्छी खबर है। अब आवेदकों का पासपोर्ट बनाने में लंबा समय जाया नहीं होगा। पासपोर्ट विभाग ने आवेदन की सख्या को दोगुना करने का फैसला लिया है। इससे लोगों को जल्द ही अपना पासपोर्ट मिल जाएगा।

बता दें कि गाजियाबाद के पासपोर्ट कार्यालय में 13 जिलों के पासपोर्ट बनाए जाते हैं। यहां पर रोजाना 960 आवेदकों को आवेदन करने के लिए अपाइंटमेंट दिए जाते हैं। वहीं तत्काल सेवा के लिए रोजाना 130 आवेदकों को अपाइंटमेंट दिए जाते हैं। हालाकिं कोरोना के काल में आवेदनों की संख्या आधी कर दी गई थी जिसके कारण पासपोर्ट में लगने वाला समय काफी बढ़ गया था। कोरोना के संकट के टलने से अब फिर से 960 आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ससे आवेदकों ने राहत की सांस ली है।

यह भी पढ़ें: नसीमुद्दीन ने सपा पर बोला हमला, कहा- मुलायम को मुसलमानों ने दी मौलाना पदवी, लेकिन…

संबंधित समाचार