Russia पर Ukraine के हमले के बाद विश्व जूडो संस्था ने पुतिन को मानद अध्यक्ष पद से किया निलंबित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बुडापेस्ट। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने विश्व खेलों में अपना सबसे वरिष्ठ आधिकारिक पद अस्थायी रूप से खो दिया है। अंतरराष्ट्रीय जूडो महासंघ (आईजेएफ) ने रविवार को पुतिन के मानद अध्यक्ष के दर्जे को निलंबित करने के लिए ”यूक्रेन में चल रहे युद्ध” का हवाला दिया। रूसी राष्ट्रपति जूडो खेल में दिलचस्पी रखते हैं …

बुडापेस्ट। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने विश्व खेलों में अपना सबसे वरिष्ठ आधिकारिक पद अस्थायी रूप से खो दिया है। अंतरराष्ट्रीय जूडो महासंघ (आईजेएफ) ने रविवार को पुतिन के मानद अध्यक्ष के दर्जे को निलंबित करने के लिए ”यूक्रेन में चल रहे युद्ध” का हवाला दिया। रूसी राष्ट्रपति जूडो खेल में दिलचस्पी रखते हैं और उन्होंने 2012 के लंदन ओलंपिक में इस खेल में भाग लिया था।

ओलंपिक खेल निकायों में जूडो महासंघ द्वारा यूक्रेन पर रूस के आक्रमण का वर्णन करने के लिए ”युद्ध” शब्द का इस्तेमाल किया जाना दुर्लभ घटना है। खेल जगत से जुड़े अन्य संगठनों ने ”संघर्ष में वृद्धि” जैसे शब्दों-वाक्यों का इस्तेमाल किया है। पुतिन के करीबी माने जाने वाले आर्कडे रोटेनबर्ग आईजेएफ की कार्यकारी समिति में विकास प्रबंधक के पद पर बने हुए हैं।

ये भी पढ़े-

Russia Ukraine war: रूस के खिलाफ कीव में आम लोगों ने भी उठाए हथियार, खतरा बढ़ा तो हर घर की खिड़की से होगा वार

संबंधित समाचार