अयोध्या: एक ही परिवार की तीन बेटियां हुईं गायब, मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। थाना महाराजगंज क्षेत्र के पुलिस चौकी पूरा बाजार अंतर्गत ग्राम पूरे चेतन की एक ही परिवार की तीन छात्राओं के गायब होने का मामला प्रकाश में आया है। गायब छात्राओं के पिता रामपाल निषाद ने बताया कि उनकी 3 पुत्रियां अंजू निषाद, रंजू निषाद और संगीता निषाद 26 फरवरी को घर से यह कहकर …

अयोध्या। थाना महाराजगंज क्षेत्र के पुलिस चौकी पूरा बाजार अंतर्गत ग्राम पूरे चेतन की एक ही परिवार की तीन छात्राओं के गायब होने का मामला प्रकाश में आया है। गायब छात्राओं के पिता रामपाल निषाद ने बताया कि उनकी 3 पुत्रियां अंजू निषाद, रंजू निषाद और संगीता निषाद 26 फरवरी को घर से यह कहकर निकली की परीक्षा देने जा रही हैं। उन्होंने बताया उनकी तीनों बेटियां कामता सिंह बालिका इंटर कॉलेज पूरा बाजार की छात्राएं हैं।

पिता रामपाल निषाद ने कहा कि शाम को जब छात्राएं घर नहीं लौटीं तो पास पड़ोस में खोजबीन की गई।रिश्तेदारों से भी पता किया। कोई जानकारी न रविवार को पुलिस चौकी पर  तहरीर दिया है। एक ही परिवार से 3 लड़कियां गायब होने से परिवार में कोहराम मचा है।

थानाध्यक्ष महाराजगंज दिनेश कुमार सिंह ने बताया प्रकरण संज्ञान में है। चौकी प्रभारी राम अवतार राम को छात्राओं को खोजने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रविवार देर शाम तक गायब छात्राओं के बारे में कोई सुराग नहीं मिल सका था। इसे लेकर पूरा परिवार अनहोनी की आशंका से खौफजदा है।

यह भी पढ़ें: अयोध्या: रामनगरी में मतदान को लेकर दिनभर रही गहमागहमी, किसी ने भाजपा तो किसी ने सपा की जीत का किया दावा

संबंधित समाचार