बदायूं: वीडियो कॉल करते हुए युवक ने लगाई फांसी, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं/बिसौली, अमृत विचार। कोतवाली बिसौली क्षेत्र में एंबुलेंस पर तैनात ईएमटी (इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन) ने किसी से वीडियो कॉल करते हुए फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक फर्रुखाबाद का निवासी था। मौत के बाद पुलिस ने परिजनों को अवगत कराया। शव का पोस्टमार्टम कराया गया। रिपोर्ट में लटकने से मौत की पुष्टि हुई है। पुलिस …

बदायूं/बिसौली, अमृत विचार। कोतवाली बिसौली क्षेत्र में एंबुलेंस पर तैनात ईएमटी (इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन) ने किसी से वीडियो कॉल करते हुए फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक फर्रुखाबाद का निवासी था। मौत के बाद पुलिस ने परिजनों को अवगत कराया। शव का पोस्टमार्टम कराया गया। रिपोर्ट में लटकने से मौत की पुष्टि हुई है। पुलिस ने मोबाइल के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

जिला फर्रुखाबाद के कस्बा कायमगंज निवासी देवेंद्र (31) पुत्र शिवाजी यादव बिसौली में तैनात थे और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के आवास में रह रहे थे। शनिवार को ड्यूटी के बाद देर रात अपने आवास पर सोने चले गए। रात में किसी से वीडियो कॉल कर रहे थे। सामने वाले व्यक्ति से बात करने के दौरान देवेंद्र ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

वीडियो कॉल वाले दूसरे युवक या युवती ने किसी को फोन करके अवगत कराया। पुलिस तक सूचना पहुंची जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। कमरा नहीं खुल रहा था। भीतर से गेट पर कोई चीज अटकी थी। काफी देर के बाद पुलिस ने गेट खोला। शव पंखे की पंखुड़ी के किनारे बंधी रस्सी से लटक रहा था। शव को नीचे उतारा गया। पुलिस ने मोबाइल चेक किया। जिसमें लॉक लगा था।

देवेंद्र के अंगूठे से मोबाइल का लॉक खोला तब तक वीडियो कॉल चल रही थी। सामने कोई व्यक्ति दिखाई नहीं दे रहा था। पुलिस के सूचना देने पर देवेंद्र के परिजन बिसौली पहुंच गए। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस ने मोबाइल कब्जे में ले लिया है। जिसके आधार पर जांच शुरू कर दी गई है।

शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। ईएमटी की मौत हैंगिंग से हुई है। आत्महत्या के दौरान युवक किसी से वीडियो कॉल कर रहा था। मोबाइल कब्जे में लिया गया है। जांच की जा रही है।- ऋषिपाल सिंह, कोतवाल, बिसौली

इसे भी पढ़ें-

बदायूं: यूक्रेन में फंसे लोगों के लिए जारी हुए हेल्पलाइन नंबर

संबंधित समाचार