लखीमपुर-खीरी: बनवीरपुर के सुलभ शौचालय में कई नशीली दवाइयों के मिले रैपर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर-खीरी-सिंगाही,अमृतविचार। कोतवाली तिकुनियां क्षेत्र में भारत-नेपाल सीमा पर स्थित गांव बनवीरपुर चौराहा पर बने सुलभ शौचालय में बड़ी संख्या में नशीली दवाइयों के रैपर और सीरप की खाली शीशियां मिलने से जहां लोग हतप्रभ रह गए हैं। वहीं भारत-नेपाल सीमा पर बपड़े पैमाने पर नशीली दवाइयों का कारोबार होने की आशंका जताई जा रही है। …

लखीमपुर-खीरी-सिंगाही,अमृतविचार। कोतवाली तिकुनियां क्षेत्र में भारत-नेपाल सीमा पर स्थित गांव बनवीरपुर चौराहा पर बने सुलभ शौचालय में बड़ी संख्या में नशीली दवाइयों के रैपर और सीरप की खाली शीशियां मिलने से जहां लोग हतप्रभ रह गए हैं। वहीं भारत-नेपाल सीमा पर बपड़े पैमाने पर नशीली दवाइयों का कारोबार होने की आशंका जताई जा रही है।

कोतवाली तिकुनियां क्षेत्र का बनवीरपुर गांव केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी का पैतृक गांव है। इस गांव के चौराहा पर लाखों रुपये खर्च कर सुलभ शौचालय बनाया गया है, लेकिन यह शौचालय अभी चालू नहीं हो सका है। शौचालय में अंदर से लेकर बाहर तक कूड़ा आदि जमा है।

रविवार को गांव के कुछ लोग जब शौचालय का दरवाजा खोलकर अंदर गए तो देखा कि उसके अंदर बड़ी संख्या में अल्प्राक्स, अल्प्राजोलम सहित कई अन्य नशीली दवाइयों के बड़ी संख्या में रैपर इधर-उधर पड़े थे। इसके अलावा नशीली सीरप की खाली शीशियां भी पड़ी थी। यह देख लोग हतप्रभ रह गए।

आशंका जताई जा रही है कि ड्रग्स विभाग की मिलीभगत से भारत-नेपाल सीमा पर स्थित मेडिकल स्टोर्स पर नशीली दवाअों का कारोबार जोरों पर चल रहा है। ऐसा नहीं लहै कि इसकी जानकारी आषधीय प्रशासन को नहीं है, लेकिन औषधीय प्रशासन की सांठगांठ से यह कारोबार चल रहा है। उधर प्रभारी निरीक्षक बालेंदु गौतम ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। औषधीय प्रशासन के अधिकारियों के साथ औचक निरीक्षण कर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी  पढ़ें-

मुरादाबाद : हत्या मामले में कोर्ट ने दिया मुकदमा दर्ज करने के आदेश

संबंधित समाचार