सीतापुर: यूक्रेन में फंसी तंबौर इलाके की छात्रा, परिजन परेशान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बेहटा/सीतापुर। यूक्रेन में युद्ध छिड़ने से तंबौर थाना क्षेत्र निवासी रिहार की एक छात्रा वहां फंस गई है। परिवारीजनों ने बताया कि तीन दिन पहले हमसे उससे बातचीत हुई थी। मेरी बेटी का कोई लोकेशन इस समय नहीं मिल रहा है। जिससे परिवारी जन काफी परेशान है। तंबौर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रिहार निवासी …

बेहटा/सीतापुर। यूक्रेन में युद्ध छिड़ने से तंबौर थाना क्षेत्र निवासी रिहार की एक छात्रा वहां फंस गई है। परिवारीजनों ने बताया कि तीन दिन पहले हमसे उससे बातचीत हुई थी। मेरी बेटी का कोई लोकेशन इस समय नहीं मिल रहा है। जिससे परिवारी जन काफी परेशान है। तंबौर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रिहार निवासी पंकज पांडेय की बेटी तान्या पांडेय करीब चार महीने पूर्व खारकिव राष्ट्रीय चिकित्सा विश्व विद्यालय खारकिव में एमबीबीएस की पढ़ाई करती थी।

उसके पिता पंकज पांडेय ने बताया कि यूक्रेन में चल रहे युद्ध से परिवार के लोग परेशान है। उसकी सकुशल घर वापसी के लिए दुआएं की जा रही है। पिता ने बताया कि बेटी तान्या वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर घर वापस आने के लिए सरकार से गुहार लगाई है। बताया कि हमारे पास मात्र दो दिन के लिए खाने पीने सामग्री बची हुई है। जिससे हमे यहां से सुरक्षित निकाल लिया जाए।

यह भी पढ़ें:-गोरखपुर में रोड शो करके अखिलेश यादव ने दिखाई ताकत, सड़कों पर उमड़ी भीड़

 

संबंधित समाचार