मुरादाबाद : आशिक मिजाजी का विरोध करने पर पति ने पत्नी और सास को काट डाला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ठाकुरद्वारा/जसपुर, अमृत विचार। पति की आशिक मिजाजी का विरोध करना पत्नी और सास को भारी पड़ गया। पति ने घर में सोते समय पत्नी और सास की पाटल से काटकर निर्मम हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी पति फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मां-बेटी के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम …

ठाकुरद्वारा/जसपुर, अमृत विचार। पति की आशिक मिजाजी का विरोध करना पत्नी और सास को भारी पड़ गया। पति ने घर में सोते समय पत्नी और सास की पाटल से काटकर निर्मम हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी पति फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मां-बेटी के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

डबल मर्डर की सूचना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। रविवार को हत्या की सूचना मिलने पर मौहल्ला नत्था सिंह पंडों वाला कुआं के पास रहने वाले निखिल उर्फ सोनू मामा पुत्र कैलाश नाथ वैद्य के घर पहुंची पुलिस ने घर का ताला तोड़कर छानबीन शुरू की। अन्दर दाखिल हुई पुलिस ने कमरों का नजारा देखा तो हक्की बक्की रह गयी। घर के एक कमरे में 35 वर्षीय निशा तो दूसरे कमरे में उसकी मां जयंती देवी की लाश पड़ी थी। डबल मर्डर की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गयी।

मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गयी। सूचना पर ठाकुरद्वारा के गांव टांडा अफजल निवासी मृतक निशा के पिता वीर सिंह, भाई अशोक, और बहन पिंकी भी मौके पर पहुंच गए। बहन और मां की निर्मम हत्या देख परिजनों कर रोते रोते बिलखते बुरा हाल था। मृतका के भाई अशोक का कहना है कि निखिल शनिवार की देर शाम पत्नी निशा और सास को लेकर जसपुर गया था। बताया कि उसके जीजा निखिल ने अपनी पत्नी 35 वर्षीय निशा और 55 वर्षीय सास जयंती देवी की पाटल से वारकर हत्या कर दी।

हत्या के बाद आरोपी अपने बच्चों को लेकर अपनी बहन के घर छोड़ कर फरार हो गया। निखिल ने ही घटना की जानकारी अपनी बहन सोनी को दी। सोनी ने जसपुर में अपने रिश्तेदार को फोन कर घटना के बारे में बताया तथा पुलिस को सूचना देने को कहा। तब पुलिस जानकारी मिलने पर घर पहुंची। मृतका के पिता वीर सिंह का कहना है कि सोनू घर में अक्सर लड़कियां लाता था। निशा इसका विरोध करती थी। विरोध करने पर निखिल उसके साथ मारपीट भी करता था। एक सप्ताह पहले वह घर में लड़कियां लाया था।

इसको लेकर विवाद हुआ था। शनिवार रात को ही निखिल उसकी मां जयंती देवी और सोनू ने दोनों को पाटन से हत्या कर डाली। दो शव एक साथ देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है। वहीं, घटना के बाद एएसपी चन्द्रमोहन, सीओ वीर सिंह ने मौके पर पहुंचकर अधिकारियों को निर्देश दिए। कोतवाल जे एस देउपा ने बताया कि शवों को पीएम के लिए भेजा गया है। मामले में अभी कोई तहरीर नहीं आई है। हत्या किस समय हुई इसका पता पीएम रिपोर्ट से पता लग सकेगा।

आरोपी निखिल उर्फ सोनू की निशा के साथ दूसरी शादी हुई थी। आरोपी की पहली शादी बिजनौर के झालू के पास से हुई थी। जिससे निखिल को एक बेटी भी थी। पहली पत्नी से विवाद के कारण निखिल जेल भी गया था। जेल से बाहर आने के बाद निखिल ने ठाकुरद्वारा के गांव टांडा अफजल निवासी निशा से दूसरी शादी की थी। जिससे सोनू और निशा के दो बच्चे थे।

मोहल्ले वाले बताते हैं कि आरोपी निखिल को हमेशा शूट-बूट वाली टशन की जिंदगी जीता था। वह नई-नई कंपनियां और प्लान लेकर आता और लोगों को जोड़ता था। मंहगा चश्मा, टाई, मंहगी बाइक आदि उसके शौक थे। पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए टीम गठित कर दी है।

संबंधित समाचार