उन्नाव: अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोग हुए घायल, मचा कोहराम
उन्नाव। जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रों में हुए सडक हादसों में पिता पुत्र समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबूलेंस ने घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंन्द्र पहुंचाया। जहां डाक्टर ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लखनऊ जिला के थाना कृष्णा नगर निवासी 28 वर्षीय राहुल …
उन्नाव। जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रों में हुए सडक हादसों में पिता पुत्र समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबूलेंस ने घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंन्द्र पहुंचाया। जहां डाक्टर ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
लखनऊ जिला के थाना कृष्णा नगर निवासी 28 वर्षीय राहुल पिता उत्तम चक्रवर्ती के साथ शनिवार देर शाम कानपुर निवासी बहन की सास के तेरहवीं में शामिल होने बाइक से जा रहा था। तभी अजगैन कोतवाली क्षेत्र के हाइवे स्थित पेट्रोल पंप के पास अवैध कट से निकले बाइक सवार प्रशांत पुत्र विनीत शुक्ला निवासी बिधनू कानपुर की बाइक से उनकी भिडंत हो गई। हादसें में तीनों लोग घायल हो गए।
सभी को एंबुलेंस से नवाबगंज स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। जहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद पिता पुत्र को लखनऊ व दूसरे को जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं दूसरी घटना में बिहार थाना क्षेत्र के गनेशी खेड़ा गांव निवासी कमलेश व रघुनाथ खेड़ा निवासी सोनू सिंह बाइक से पुरवा से घर आ रहा था।
अभी वह मलोना के पास ही पहुंचे थे कि बिहार की ओर से आ रही बेकाबू कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायलों को पीएचसी सुमेरपुर भिजवाया। हादसे को अंजाम देने के बाद कार चालक वाहन समेत मौके भाग निकला। घायलों ने रविवार को थाने पहुंच कार नंबर के आधार पर तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच पडताल कर रही है।
यह भी पढ़ें; हल्द्वानी: इन दवाओं का इस्तेमाल सब्जियों में भूलकर भी न करें किसान, कीट रोग विशेषज्ञ ने किया सावधान
