उन्नाव: किशोर की हत्या के मामले में फरार चल रहे हत्यारोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
उन्नाव। प्रेम प्रसंग में हुई किशोर की हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने रविवार को एक और आरोपित को दबोच लिया है। पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। बताते चलें कि सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ईदगाह पत्थर कालोनी में रहने वाले नूर अली …
उन्नाव। प्रेम प्रसंग में हुई किशोर की हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने रविवार को एक और आरोपित को दबोच लिया है। पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
बताते चलें कि सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ईदगाह पत्थर कालोनी में रहने वाले नूर अली पुत्र सकूर ने 20 फरवरी को कोतवाली में तहरीर दी थी कि उसका 17 वर्षीय बेटा सैफ कहीं लापता हो गया है। तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गई थी। विवेचना के दौरान उपनिरीक्षक राजेश मिश्र को पता चला कि सैफ का सत्यम व अन्य युवकों से झडगा हुआ था। जिस पर सत्यम पुत्र प्रेम कुमार निवासी आदर्श नगर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
जिसपर सत्यम ने जुर्म स्वीकार करते हुए सैफ की हत्या किये जाने की बात बताई। उसकी निशानदेही पर सैफ का शव शारदा नगर से बरामद किया गया था। इसमें संलिप्त महिला बालअपचारी, करमवीर पुत्र विनोद सिंह निवासी सुल्तानखेडा, शाहरुख कुरैशी पुत्र कल्लू निवासी शेखपुर नहर व गोविंद का नाम भी सामने आया था। इसके बाद 25 फरवरी को गोविंद और किशोरी को उसके घर से पुलिस संरक्षण में लिया गया था। रविवार को कोतवाल ओपी राय ने पुलिस बल के साथ मिलकर करमवीर पुत्र विनोद सिंह निवासी सुल्तान खेडा सदर को उसके घर से गिरफ्तार किया गया है।
यह भी पढ़ें; कन्नौज: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर डिवाइडर से टकराई कार, एक की मौत, चार घायल
