बरेली: सेना के अफसर व वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। अखिल भारतीय उत्तराखंड महासभा की ओर से रविवार को चौपुला स्थित रोटरी भवन में 14 वां वसंतोत्सव का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम दिवंगत सीडीएस जनरल विपिन रावत को समर्पित रहा। इस मौके पर सेना के अफसरों एवं वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही उत्तराखंड गौरव एवं नागरिक अभिनंदन सम्मान …

बरेली,अमृत विचार। अखिल भारतीय उत्तराखंड महासभा की ओर से रविवार को चौपुला स्थित रोटरी भवन में 14 वां वसंतोत्सव का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम दिवंगत सीडीएस जनरल विपिन रावत को समर्पित रहा। इस मौके पर सेना के अफसरों एवं वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही उत्तराखंड गौरव एवं नागरिक अभिनंदन सम्मान से भी लोगों को नवाजा गया।सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद संतोष गंगवार ने कहा कि उत्तराखंड महासभा ने सीडीएस विपिन रावत व उनकी धर्मपत्नी श्रीमती मधुलिका एवं वीर शहीद सेनानियों को आज के दिन याद कर जनमानस को उचित संदेश दिया है। महासभा ने सेवानिवृत्त एयर मार्शल अशोक गोयल को नागरिक अभिनंदन सम्मान प्रदान किया।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि मुझे गर्व है कि मैंने एयर फोर्स में रहते हुए राष्ट्र की सेवा की। डा. वीरेन डंगवाल साहित्य सम्मान प्राप्त डा. अवनीश यादव ने कहा कि साहित्य की सेवा की प्रेरणा उन्हें डॉक्टर वीरेन डंगवाल से मिली है। वरिष्ठ समाजसेवी राम सिंह को उत्तराखंड गौरव सम्मान प्रदान किया गया।

महासभा के राष्ट्रीय मंत्री राजेंद्र प्रसाद घिल्डियाल ने बताया कि कार्यक्रम में उत्तराखंड भवन निर्माण के संबंध में भी प्रस्ताव पारित किया गया है। वायोवृद्ध जेठुली हयांकी एवं पीतांबर दत्तजोशी को सम्मानित किया गया। अति विशिष्ट अतिथि एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने कहा कि संपूर्ण पर्वतीय क्षेत्र वर्तमान व पूर्व सैनिकों की साहस की कहानियों से भरा है। उन्होंने महासभा के प्रयासों की सराहना की।

विशेष अतिथि आशीष पटेल ने कहा कि युवाओं का अपनी संस्कृति से जोड़ने का काम वसंतोत्सव करता है। विशेष अतिथि एलआईसी के वरिष्ठ मंडल प्रबंधक महेश चंद्र वर्मा ने कहा कि देव भूमि उत्तराखंड की अपनी संस्कृति है, जिसकी पहचान पूरे विश्व में है। कार्यक्रम के प्रभारी आनंद गोदियाल ने बताया कि दिल्ली व अल्मोड़ा के सांस्कृतिक दलों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

महासभा के जिला महासचिव चंदन सिंह नेगी ने बताया कि कार्यक्रम में हाईस्कूल व इंटर के मेधावियों को सम्मानित किया गया। महासभा के जिला अध्यक्ष दामोदर लोहानी ने बताया कि महासभा 17 जुलाई को सप्तम हरेला महोत्सव का आयोजन कर पौधारोपण करेगी। इसके साथ ही रक्तदान शिविर भी आयोजित होगा।

यहां पर एनसी बिष्ट, हेमंत डिमरी, केसी जोशी, सतीश नथानी, कर्नल एमसी पंत, भास्कर सिंह रावत, हरेंद्र सिंह कंडारी, जेसी पालीवाल, जगदीश आर्य, सुबोध कंडवाल, केसी चौधरी, डा. दीप पंत, नारायण सिंह दुगताल, जीत सिंह अधिकारी, जीत सिंह बजेठा, आनंद रतूड़ी, जेएस पाटनी, देवेंद्र जोशी, विनोद जोशी, भुवनेश चंद्र घंडियाल, महेश चंद्र घड़ियाल, पुष्कर सिंह राणा, भगवती प्रसाद शास्त्री, प्रभु जुयाल आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें-

संबंधित समाचार