उन्नाव: पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी पति ने कोतवाली पहुंचकर कबूला जुर्म
उन्नाव। हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के अहमदपुर बादे गांव में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां अरुण रावत अपनी 29 साल पत्नी को मौत के घाट उतारने के बाद खुद ही कोतवाली पहुंच गया। मृतका का मायका प्रतापपुर मढ़िया थाना औरास का है। विवाह को 10 साल हो चुके हैं। दोनों के एक बेटा साहिल …
उन्नाव। हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के अहमदपुर बादे गांव में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां अरुण रावत अपनी 29 साल पत्नी को मौत के घाट उतारने के बाद खुद ही कोतवाली पहुंच गया। मृतका का मायका प्रतापपुर मढ़िया थाना औरास का है।
विवाह को 10 साल हो चुके हैं। दोनों के एक बेटा साहिल (7) है। घटना ग्रामीणों के अनुसार रात की है। हत्यारोपी पति ने सोमवार सुबह हसनगंज कोतवाली पहुंचकर जुर्म कबूल किया है।
पुलिस ने पंचनामा भर कर शव को कब्जे में लिया। कोतवाल राजेश पाठक ने बताया कि युवक ने गला दबा कर पत्नी की हत्या की है। घटना किन परिस्थियों में हुई इस बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
