IND vs SL: वेंकटेश अय्यर के प्राइवेट पार्ट पर लगी बॉल, फिर भी नहीं छोड़ा कैच, वीडियो वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच धर्मशाला में रविवार को तीसरा टी20 मैच खेला जा रहा था। इस दौरान फिल्डिंग कर रहे ऑलराउंडर वेंकटश अय्यर को प्राइवेट पार्ट पर बॉल लग गई। दर्द में भी अय्यर ने श्रीलंका के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश चंडीमल का कैच लपक लिया। इसके बाद वह दो बार लुढ़के …

नई दिल्ली। टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच धर्मशाला में रविवार को तीसरा टी20 मैच खेला जा रहा था। इस दौरान फिल्डिंग कर रहे ऑलराउंडर वेंकटश अय्यर को प्राइवेट पार्ट पर बॉल लग गई। दर्द में भी अय्यर ने श्रीलंका के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश चंडीमल का कैच लपक लिया। इसके बाद वह दो बार लुढ़के और ग्राउंड पर ही बैठ गए। यह सब कैमरे में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है।

https://twitter.com/addicric/status/1497951580812840962

इस तरह लगी वेंकटेश को चोट
श्रीलंकाई पारी के 13वें ओवर में हर्षल पटेल गेंदबाजी कर रहे थे। उनकी पहली ही बॉल ऑफ स्टम्प पर आई, जिस पर चांडीमल ने बैकफुट पर जाकर हवा में कट शॉट खेला। यह बॉल सीधे प्वाइंट पर खड़े वेंकटेश अय्यर के हाथ में गई। अय्यर ने बॉल को अपनी झोली में कैच करने की कोशिश की, लेकिन हाथ से लगकर बॉल सीधे प्राइवेट पार्ट पर जा लगी। इसके बाद वो दर्द से कराहने लगे। कुछ देर के ब्रेक के बाद वह फिर खेलने के लिए तैयार हो गए।

बल्ले से कमाल नहीं कर पाए वेंकटेश
वेंकेटेश मैच में नंबर 5 पर बल्लेबाजी करने आए और ज्यादा कमाल नहीं दिखा सके वो सिर्फ 4 बॉल में 5 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि, वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज और श्रीलंका के खिलाफ पिछले दो मैच में इस खिलाड़ी का प्रदर्शन अच्छा रहा था।

भारत की 12वीं जीत
भारत ने श्रीलंका को तीसरे और आखिरी टी-20 मैच में 6 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप कर दिया। टीम इंडिया के सामने 147 रन का टारगेट था, जिसे टीम ने एकतरफा अंदाज में 19 गेंद पहले 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। 3 मैचों में तीन फिफ्टी लगाने वाले श्रेयस अय्यर (69) टॉप स्कोरर रहे। भारत की इस फॉर्मेट में ये लगातार 12वीं जीत है।

ये भी पढ़ें : IND vs SL, T20 : श्रेयस अय्यर ने तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी बने

संबंधित समाचार