वाराणसी: सफाई कर्मी की चाकू मारकर हुई हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी। जिले के अकथा क्षेत्र के सत्संग नगर के पास कांशीराम आवास में रहने वाले नगर निगम के संविदा सफाई कर्मी राजा बाबू (26) को चाकू मारकर पड़ोसी ने हत्याकर दी। राजा बाबू की पत्नी रूबी (24) इस हमले से गंभीर रूप से घायल हो गई है।  महिला मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराई गई है। …

वाराणसी। जिले के अकथा क्षेत्र के सत्संग नगर के पास कांशीराम आवास में रहने वाले नगर निगम के संविदा सफाई कर्मी राजा बाबू (26) को चाकू मारकर पड़ोसी ने हत्याकर दी। राजा बाबू की पत्नी रूबी (24) इस हमले से गंभीर रूप से घायल हो गई है।  महिला मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराई गई है।

पुलिस के बताया कि सबमर्सिबल पंप बनवाने के लिए 25 रुपए का चंदा देने के विवाद में पड़ोसी सफाई कर्मी राजेश ने दंपति पर चाकू से वार किया था। बता दें, राजेश रविवार की देर रात शराब पीकर आया तो राजा बाबू और रूबी ने कहा कि चंदे का पैसा दे दो। इसी बात को लेकर पति-पत्नी से राजेश उलझ गया।

पुलिस आरोपी राजेश की तलाश कर रही है। सारनाथ थाना प्रभारी अर्जुन सिंह ने बताया कि वारदात की सूचना पाकर पुलिस मौके पर गई थी। राजा बाबू के शव का पंचनामा कर आज पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।

पढ़ें- IND vs SL: वेंकटेश अय्यर के प्राइवेट पार्ट पर लगी बॉल, फिर भी नहीं छोड़ा कैच, वीडियो वायरल

संबंधित समाचार