UP Election 2022: राजा भैया ने अखिलेश यादव पर कसा तंज, कहा- पृथ्वी पर कोई भी कुंडा पर कुंडी नहीं लगा सकता
लखनऊ। निर्दलीय विधायक राजा भैया ने तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश यादव को सभी गलत धारणाओं को दूर करना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस बार समाजवादी पार्टी जीत नहीं पाएगी। राजा भैया ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव लड़ना चाहिए। उन्हें अपनी शंका दूर करनी चाहिए कि 10 मार्च के …
लखनऊ। निर्दलीय विधायक राजा भैया ने तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश यादव को सभी गलत धारणाओं को दूर करना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस बार समाजवादी पार्टी जीत नहीं पाएगी।
राजा भैया ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव लड़ना चाहिए। उन्हें अपनी शंका दूर करनी चाहिए कि 10 मार्च के बाद सपा की सरकार बनेगी। सपा सरकार नहीं बन रही न में बनने दूंगा।
उन्होंने कहा कि अखिलेश लोगों से कुंडा चुनाव में कुंडी लगाने के लिए कह रहे हैं। कुंडा हमेशा कुंडा रहेगा। पृथ्वी पर कोई भी कुंडा पर कुंडी नहीं लगा सकता है।
पढ़ें- वाराणसी: सफाई कर्मी की चाकू मारकर हुई हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
