मुरादाबाद : वृद्धा की ट्रेन की चपेट में आकर मौत, ट्रैक पार करते समय हुआ हादसा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। कटघर क्षेत्र में रविवार देर रात सड़क पार करते समय वृद्धा की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। ट्रेन की चपेट में आकर जान …

मुरादाबाद, अमृत विचार। कटघर क्षेत्र में रविवार देर रात सड़क पार करते समय वृद्धा की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

ट्रेन की चपेट में आकर जान गवाने वाली 55 वर्षीया कमलेश देवी कटघर कोतवाली क्षेत्र के गुलाबबाड़ी की रहने वाली थी। उनके पति वासुदेव की वर्षों पहले मौत हो चुकी है परिवार में बेटा बब्बे और तीन बेटियां राखी लक्ष्मी तथा शीतल हैं। बब्बे कारपेंटर का काम करता है।

परिजनों ने बताया कि कमलेश देवी रविवार की शाम करीब 6:30 बजे गुलाब बाड़ी रेलवे फाटक के पास ट्रैक पार कर रही थी। इस दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सोमवार को कटघर पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। वृद्धा की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

ये भी पढ़ें :- मुरादाबाद : अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार फर्म कर्मी की मौत, साथी गंभीर

संबंधित समाचार