Rubina Dilaik Photos : लाइट पर्पल साड़ी में रुबीना दिलैक ने दिखाईं दिलकश अदाएं, निया शर्मा बोलीं- गॉर्जियस
नई दिल्ली। बिग बॉस 14 की विनर रुबीना दिलैक अपने लुक को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। एक बार फिर उनका लेटेस्ट फोटोशूट सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इसी क्रम में उन्होंने अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। फैंस रुबीना की दिलकश अदाएं देख पर दिल हार रहे हैं। तस्वारों …
नई दिल्ली। बिग बॉस 14 की विनर रुबीना दिलैक अपने लुक को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। एक बार फिर उनका लेटेस्ट फोटोशूट सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इसी क्रम में उन्होंने अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। फैंस रुबीना की दिलकश अदाएं देख पर दिल हार रहे हैं।

तस्वारों में देखा जा सकता है कि रुबीना लाइट पर्पल कलर की साड़ी में कमाल लग रही हैं और ऑफ शोल्डर टॉप के साथ उन्होंने इसे कैरी किया है। इसके साथ ही वह ब्लैक एंड व्हाइट कलर की ब्रालेट में नजर आ रही हैं। फैंस उनके इस लुक पर फिदा हो गए हैं और कमेंट कर रहे हैं।

रुबीना ने साड़ी के साथ सिल्वर कलर के ईयररिंग्स पहने हैं और अपने बालों को खुला रखा है जो उनके लुक को खूबसूरत बना रहा है। रुबीना ने तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, कुछ खास है। वहीं निया शर्मा ने भी रुबीना की तस्वीरों पर कमेंट में लिखा- गॉर्जियस AF. रुबीना।

एक यूजर ने लिखा, रुबीना आप लाखों में एक हैं। दूसरे ने कमेंट किया, प्लीज रहम कर दो अब। वहीं, कई ने हॉर्ट इमोजी से जरिए रुबीना के लुक तारीफ कर रहे हैं।

रुबिना के मेकअप की बात करे तो उन्होंने लाइट मेकअप, पिंक कलर की लिपस्टिक के साथ खूबसूरत हेयरस्टाइल बनाया है, जो फैंस को काफी पसंद आ रहा हैं।

अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो रुबीना पिछले कुछ समय से बॉलीवुड डेब्यू को लेकर चर्चा में हैं। वह बहुत जल्द ‘अर्ध’ फिल्म में नजर आएंगी। फिलहाल वह अपनी इस फिल्म की शूटिंग में काफी व्यस्त चल रही हैं।
ये भी पढ़ें : बालों में गुलाब, चेहरे पर मुस्कान…लाल साड़ी में खूबसूरत लग रहीं नेहा कक्कड़, रोहनप्रीत बोले-उफ्फ, तुमसे सुंदर कोई नहीं
