गाजीपुर: मनोज सिन्हा ने की चंडी माता की पूजा अर्चना
गाजीपुर। जम्मू कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा ने सोमवार को अपने गृहनगर गाजीपुर में बहादुरगंज कस्बा स्थित ऐतिहासिक चंडी माता मंदिर पर दर्शन पूजन किया। पिछले कुछ दिनों से वाराणसी प्रवास पर आये मनोज सिन्हा अपने निजी कार्यक्रम के तहत विभिन्न मंदिरों में दर्शन पूजन कर रहे हैं। इसी क्रम में आज चंडी माता …
गाजीपुर। जम्मू कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा ने सोमवार को अपने गृहनगर गाजीपुर में बहादुरगंज कस्बा स्थित ऐतिहासिक चंडी माता मंदिर पर दर्शन पूजन किया। पिछले कुछ दिनों से वाराणसी प्रवास पर आये मनोज सिन्हा अपने निजी कार्यक्रम के तहत विभिन्न मंदिरों में दर्शन पूजन कर रहे हैं।
इसी क्रम में आज चंडी माता के मंदिर में पहुंचने पर हजारों की संख्या में लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और भारत माता की जय के नारे लगाये। जम्मू कश्मीर के दर्शन पूजन के कार्यक्रमों पर पिछले दिनों समाजवादी पार्टी ने ऐतराज जताते हुये चुनाव आयोग को शिकायत की थी। सपा के इस कदम की स्थानीय लोगों ने निंदा की और कहा कि अब सपा को मंदिर की घंटियों से भी परहेज होने लगा है।
यह भी पढ़ें:-बहराइच: यूक्रेन में फंसा मेडिकल का छात्र, परिवार से टूटा संपर्क
