इटावा: पुरुष कांवड़ियों के साथ निकलीं महिलाएं, 200 किमी का पैदल सफर तय कर करेंगी जलाभिषेक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा। जिले में महाशिवरात्रि पर महिलाएं करीब 200 किलोमीटर की दूरी पैदल तय कर रही हैं। सभी महिलाओं का कहना है कि उनकी मनोकामना पूरी हुई है जिसके चलते वो कांवड़ भरने आईं हैं। इटावा व मध्य प्रदेश के ग्वालियर, भिंड, मुरैना, शिवपुरी सहित बड़ी तादाद में कांवड़िये इटावा से होकर गुजरते हैं। फर्रुखाबाद के …

इटावा। जिले में महाशिवरात्रि पर महिलाएं करीब 200 किलोमीटर की दूरी पैदल तय कर रही हैं। सभी महिलाओं का कहना है कि उनकी मनोकामना पूरी हुई है जिसके चलते वो कांवड़ भरने आईं हैं।

इटावा व मध्य प्रदेश के ग्वालियर, भिंड, मुरैना, शिवपुरी सहित बड़ी तादाद में कांवड़िये इटावा से होकर गुजरते हैं। फर्रुखाबाद के श्रृंगि रामपुर से गंगा जल लेकर मध्य प्रदेश जाने वाले कांवड़िये लगभग 200 किलोमीटर की दूरी तय करके शिवरात्रि पर शिवलिंग का जलाभिषेक करते हैं। यह परंपरा हजारों वर्ष पुरानी चली आ रही है।

इसके लिए शिवरात्रि के 2 दिन पूर्व से ही कांवड़ यात्रा प्रारंभ हो जाती है।  48 घंटे तक लगातार पैदल चलने वाली महिलाएं आस्था और अटूट विश्वास के साथ मनोकामना अपने मन में लेकर चलती हैं।

पढ़ें- Ranji Trophy 2022: पहले नवजात बेटी और फिर पिता को खोया, सदमे के बावजूद रणजी ट्रॉफी मैच खेलेंगे विष्णु सोलंकी

संबंधित समाचार