रुद्रप्रयाग जिले के सारी गांव के झालीमठ में हुआ भूस्खलन
हल्द्वानी, अमृत विचार। पहाड़ी इलाकों में प्रकृति के साथ हो रहे छेड़छाड़ के कारण कहीं मकान दरक रहें हैं तो कही लैंड स्लाइड हो रहा है। अब बिन बरसात के ही यहां पहाड़ दरकने लगे हैं । ताजा मामला रुद्रप्रयाग जिले के सारी गांव के झालीमठ तोक का है। यहां आज सुबह उस वक्त अफरा …
हल्द्वानी, अमृत विचार। पहाड़ी इलाकों में प्रकृति के साथ हो रहे छेड़छाड़ के कारण कहीं मकान दरक रहें हैं तो कही लैंड स्लाइड हो रहा है। अब बिन बरसात के ही यहां पहाड़ दरकने लगे हैं । ताजा मामला रुद्रप्रयाग जिले के सारी गांव के झालीमठ तोक का है।
यहां आज सुबह उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब करीब 8 बजे गांव के एक बड़े हिस्से में जबरदस्त भूस्खलन होने लगा। भूस्खलन के चलते दो गौशाला और तीन शौचालय भी क्षतिग्रस्त होने की बात सामने आ रही है।
इस पूरी घटना का वीडियो वहां मौजूद कुछ युवकों द्वारा बनाया गया है जो सोशल मीडिया में तेजी के साथ फैल रहा है। तहसीलदार मंजू रावत ने घटना स्थल का जायजा लिया है और बताया कि किसी प्रकार की जनहानि होने की खबर नहीं है लेकिन एहतियातन 11 परिवारों के 62 लोगों को शिफ्ट किया जा रहा है।
