लखनऊ: EVM के रखरखाव को लेकर सपाइयों ने रमाबाई अंबेडकर मैदान में किया हंगामा, डीएम ने बताया अफवाह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव के पांच चरण पूरे हो चुके हैं। वहीं छठे चरण के लिए मतदान की तैयारियां की जा रही हैं। तीन मार्च को छठे चरण का मतदान होगा वहीं राजधानी से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां स्थित रमाबाई अंबेडकर मैदान में जमकर बवाल की खबर सामने आ रही है। रमाबाई …

लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव के पांच चरण पूरे हो चुके हैं। वहीं छठे चरण के लिए मतदान की तैयारियां की जा रही हैं। तीन मार्च को छठे चरण का मतदान होगा वहीं राजधानी से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां स्थित रमाबाई अंबेडकर मैदान में जमकर बवाल की खबर सामने आ रही है। रमाबाई अंबेडकर मैदान के अंदर ईवीएम मशीनें रखी गई हैं।

ईवीएम मशीनों को लेकर बवाल की खबरें सामने आई हैं। यहां पर अपर सिटी मजिस्ट्रेट लिखी गाड़ी को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अंदर जाने से रोक दिया। सपा के कार्यकर्ताओं ने अपर सिटी मजिस्ट्रेट लिखी गाड़ी को अंदर नहीं जाने दिया। सपाइयों ने जब गाड़ी को चेक किया तो अंदर उसमें हथौड़ा और प्लास मिला। जिसके बाद सपाई नाराज हो गए। सपाइयों का आरोप है कि यहां पर ईवीएम मशीन से छेड़खानी करने के इरादे से थे ये अधिकारी आए थे। सपाइयों ने इस दौरान खूब हो हल्ला किया।

वहीं इस घटना पर जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश का कहना है कि यह अफवाह है। कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। दोपहर में ही मैंने पुलिस कमिश्नर के साथ स्थल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निरीक्षण किया है।

यह भी पढ़ें: कानपुर में चल रही राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में ग्रैंड मास्टर्स भिड़ाते रहे दिमाग, कुछ बराबरी पर छूटे तो कुछ को मिली शिकस्त

संबंधित समाचार