Russia Ukraine War: रूस के न्यूक्लियर दस्ते ने शुरू किया युद्धाभास, परमाणु हमले की आशंका
कीव: रूस और यूक्रेन का युद्ध अब परमाणु हमले की कगार पर पहुंचता हुआ नजर आ रहा है। रूस अब यूक्रेन के खिलाफ परमाणु बम का भी इस्तेमाल कर सकता है। बताया जा रहा है कि रूस के न्यूक्लियर दस्ते ने इसके लिए युद्धाभास भी शुरू कर दिया है। रूस की मीडिया की माने तो …
कीव: रूस और यूक्रेन का युद्ध अब परमाणु हमले की कगार पर पहुंचता हुआ नजर आ रहा है। रूस अब यूक्रेन के खिलाफ परमाणु बम का भी इस्तेमाल कर सकता है। बताया जा रहा है कि रूस के न्यूक्लियर दस्ते ने इसके लिए युद्धाभास भी शुरू कर दिया है। रूस की मीडिया की माने तो युद्ध के लिए न्यूक्लियर ट्रायड ने तैयारी शुरू कर दी है। वहीं इस बात की जानकारी रूस के रक्षा मंत्री ने राष्टपति पुतिन को भी दे दी है। इससे पहले पुतिन ने रविवार को Nuclear Deterrent Force को अलर्ट पर रहने का आदेश दिया था। तभी से परमाणु हमले की खबरें भी सामने आने लगी है।
आज युद्ध का है पांचवा दिन
बतातें चलें कि रूस और यूक्रेन के बीच जंग का आज पांचवां दिन है। दोनों देशों के बीच युद्ध 24 फरवरी को शुरू हुआ था। पांच दिनों से जारी जंग के बीच आज यानि सोमवार को बेलारूस बॉर्डर पर रूस और यूक्रेन के बीच बातचीत हो रही है। इस बातचीत का क्या परिणाम होगा। यह तो बैठक के बाद ही पता चल सकेगा।
अमेरिका की रणनीति को अपना रहे पुतिन
Nuclear Deterrent Force परमाणु हमलों से बचाने वाली टुकड़ी है। शीत युद्ध के समय जब सोवियत संघ और अमेरिका के बीच जब तनाव था तब अमेरिका ने Nuclear Deterrence Strategy को अपनाया था। इसका मतलब था कि यदि सोवियत संघ या कोई और देश अमेरिका पर परमाणु हमला करता है तो उसी सख्ती से उसका जवाब दिया जाएगा। अब इसी रणनीति को पुतिन भी अपना रहे है। उधर, दूसरी ओर दोनों देशों के बीच होने वाली आज बैठक में काफी हद तक समाधान निकलने की बात कही जा रही है। अब देखना यह है कि इस बैठक का दोनों देशों को कितना फायदा होने वाला है।
