झांसी: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो लोगों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

झांसी। उत्तर प्रदेश में झांसी के मऊरानीपुर थानाक्षेत्र में सोमवार को एक पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि आज दोपहर मऊरानीपुर टीकमगढ़ मार्ग पर खदियन चौराहे से ठीक पहले हुई इस दुर्घटना में रामचरण (37) और गोविंद (42) की मौत हो गयी। राहगीरों …

झांसी। उत्तर प्रदेश में झांसी के मऊरानीपुर थानाक्षेत्र में सोमवार को एक पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि आज दोपहर मऊरानीपुर टीकमगढ़ मार्ग पर खदियन चौराहे से ठीक पहले हुई इस दुर्घटना में रामचरण (37) और गोविंद (42) की मौत हो गयी।

राहगीरों ने बताया कि मऊरानीपुर टीकमगढ़ मार्ग पर खदियन चौराहे से ठीक पहले छतरपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप का टायर अचानक फट गया। जिससे वाहन अनियंत्रित हो गया और मऊरानीपुर से रौनी तिगैला की ओर जा रही मोटरसाइकिल उसकी चपेट में आ गई। घटना में बाइक सवार रामचरण पुत्र घसीटे कुशवाहा निवासी रोनी व गोविंद पुत्र वृंदावन निवासी हीरापुर थाना मऊरानीपुर गंभीर रूप से घायल हो गए।

राहगीरों द्वारा आनन-फानन में दोनों को 108 की मदद से मऊरानीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव और पिकअप को अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें:-Russia Ukraine War: रूस के न्यूक्लियर दस्ते ने शुरू किया युद्धाभास, परमाणु हमले की आशंका

संबंधित समाचार