रामपुर : सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर\मिलक, अमृत विचार। सड़क दुर्घटना में बाइक पर सवार दो लोगों की मौत हो गयी। दोनों की मौत की खबर सुनकर परिवालों में कोहराम मच गया। घटना हाइवे स्थित राधा रमन पेट्रोल पंप के सामने की है। क्षेत्र के कल्यानपुर गांव निवासी 50 नन्हे खां एवं 50 मंगल खां बाइक पर रामपुर गए थे। घर …

रामपुर\मिलक, अमृत विचार। सड़क दुर्घटना में बाइक पर सवार दो लोगों की मौत हो गयी। दोनों की मौत की खबर सुनकर परिवालों में कोहराम मच गया। घटना हाइवे स्थित राधा रमन पेट्रोल पंप के सामने की है।

क्षेत्र के कल्यानपुर गांव निवासी 50 नन्हे खां एवं 50 मंगल खां बाइक पर रामपुर गए थे। घर बापस लौटते समय राधा रमन पेट्रोल पंप के सामने किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मंगल खां की मौके पर ही मौत हो गई। वही नन्हे खां गंभीर रूप से घायल हो गया।

मौके पर ही राहगीरों की भीड़ जुट गई। राहगीरों ने हादसे की सुचना पुलिस एवं परिजनों दी। पुलिस ने मंगल खां के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। दुसरे को व्यक्ति को परिजन बरेली के एक निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

संबंधित समाचार