रामपुर : हंगरी में हुआ भारतीय छात्र-छात्राओं का स्वागत
रामपुर, अमृत विचार। यूक्रेन की उज्जोर्ड नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी में प्रथम वर्ष के छात्र सुभान अली पुत्र जलीस अहमद यूक्रेन से हंगरी होते हुए रविवार की शाम सात बजे अपने घर खेड़ा टांडा पहुंच गए हैं। सुभान अली के घर पहुंचने पर घर वालों ने राहत की सांस ली है। सुभान अली ने बताया कि …
रामपुर, अमृत विचार। यूक्रेन की उज्जोर्ड नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी में प्रथम वर्ष के छात्र सुभान अली पुत्र जलीस अहमद यूक्रेन से हंगरी होते हुए रविवार की शाम सात बजे अपने घर खेड़ा टांडा पहुंच गए हैं। सुभान अली के घर पहुंचने पर घर वालों ने राहत की सांस ली है। सुभान अली ने बताया कि वह यूक्रेन से शनिवार की सुबह 10 बजे हास्टल से बस द्वारा हंगरी बार्डर के लिए निकले और करीब शनिवार को पूर्वाह्न 11 बजे हंगरी बार्डर पर पहुंच गए। बार्डर पर बस की चेकिंग की गई इसके बाद पासपोर्ट आदि देखा गया।
यूक्रेन से चली बस में मेडिकल के 49 छात्र-छात्राएं सवार थे। हंगरी में चेकिंग आदि में करीब तीन घंटे का समय लगा। इसके बाद दूसरी बस से हंगरी का बार्डर क्रास कराया गया। बार्डर क्रास करने के बाद हंगरी में भारतीय दूतावास की बस और अधिकारी खड़े थे। हंगरी बार्डर से एअरपोर्ट तक पहुंचने में करीब पांच घंटे का वक्त लगा। एअरपोर्ट पर भी भारतीय दूतावास के अधिकारी खड़े थे।
हंगरी एअरपोर्ट पर स्वागत के बाद खाना दिया गया। खाने से निपटने के बाद बोर्डिंग पास दिलवाया गया। बोर्डिंग पास दिलवाने के बाद एअरपोर्ट पर बैठा दिया गया। करीब दो घंटे पहले एअरपोर्ट पहुंचने के कारण फ्लाइट का इंतजार करना पड़ा। समय से फ्लाइट एअर इंडिया की फ्लाइट पहुंच गई। कुछ छात्र-छात्राएं यूनिवर्सिटी के दूसरी बस में छूट गए थे उनका इंतजार करना पड़ा उनके आने के बाद सभी हवाई जहाज में बैठा दिया गया।
भारतीय दूतावास के अधिकारियों के पास पहले से ही 249 छात्र-छात्राओं की सूची मौजूद थी। सूची के मुताबिक सभी को एअरपोर्ट में बैठा दिया गया और जहाज में नाश्ता और खाना दिया गया। हंगरी से दिल्ली तक पहुंचने में करीब 11 घंटे का समय लगा। रविवार की सुबह करीब 10 बजे हंगरी से उड़कर दिल्ली पहुंची फ्लाइट इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पर उतरी।
सुभान के साथ यूक्रेन से भारत पहुंचे यह छात्र-छात्राएं
इमरान अली मुरादाबाद, वलीद अहमद बिजनौर, देवेश गाजियाबाद, फैजान अशरफ संभल, अनुराग गोरखपुर, अभिजीत सिंह राजपूत, विकेश कुमार वर्मा, राहुल, राज कलवानिया, शिवांग शर्मा, दीपांशु बांगर आदि।
