अमरोहा : पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा, बाइक व लैपटॉप बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। कोतवाली पुलिस द्वारा चेकिंग एवं गश्त के दौरान नगर के बाईपास मार्ग पर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान उसने नगर में हुई कई चोरियों का खुलासा किया। पुलिस ने उसके पास से चोरी का माल भी बरामद किया है। सोमवार की प्रात: हसनपुर कोतवाली पुलिस नगर के बाईपास मार्ग …

अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। कोतवाली पुलिस द्वारा चेकिंग एवं गश्त के दौरान नगर के बाईपास मार्ग पर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान उसने नगर में हुई कई चोरियों का खुलासा किया। पुलिस ने उसके पास से चोरी का माल भी बरामद किया है।

सोमवार की प्रात: हसनपुर कोतवाली पुलिस नगर के बाईपास मार्ग स्थित झकड़ी अड्डे पर चेकिंग एवं गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान एक बाइक सवार की गतिविधियां सही न लगने पर उसे रोककर पूछताछ की गई और उसे कोतवाली ले आए। पूछताछ के दौरान पकड़े गए अभियुक्त ने अपना नाम इन्तेकाब आलम पुत्र तहसीन निवासी थाना किरतपुर जनपद बिजनौर बताया।

उसने पूछताछ के दौरान कुछ दिन पूर्व हुई नगर की चोरियों का खुलासा किया। अभियुक्त के पास से एक बाइक, लैपटॉप, तमंचा एवं कारतूस भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने उस पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की है। प्रभारी निरीक्षक पीके चौहान ने बताया कि गश्त के दौरान एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। जिसके पास से बाइक, लैपटॉप व तमंचा बरामद हुए हैं तथा उसमें नगर कि कई चोरियों में होना स्वीकार किया है। इसकी गिरफ्तारी से चोरियों की घटना पर रोकथाम लगेगी।

संबंधित समाचार