यूपी चुनाव 2022: तीन मार्च को जौनपुर आएंगे प्रधानमंत्री मोदी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जौनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीन मार्च की जौनपुर जिले में प्रस्तावित एक चुनावी जनसभा के लिये तैयारियां चरम पर हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं सह जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने सोमवार को बताया कि श्री मोदी तीन मार्च को दिन में 12:10 बजे बाबतपुर वाराणसी एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर 12:30 बजे हेलीपैड …

जौनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीन मार्च की जौनपुर जिले में प्रस्तावित एक चुनावी जनसभा के लिये तैयारियां चरम पर हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं सह जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने सोमवार को बताया कि श्री मोदी तीन मार्च को दिन में 12:10 बजे बाबतपुर वाराणसी एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर 12:30 बजे हेलीपैड जौनपुर पहुंचेंगे।

12:35 बजे हेलीपैड से कार द्वारा प्रस्थान कर 12:40 बजे जनसभा स्थल पर पहुंचेंगे । 12:40 से 13:20 बजे तक जनसभा को संबोधित करेंगे । 13:25 बजे जनसभा से कार द्वारा प्रस्थान कर 13:30 बजे हेलीपैड जौनपुर पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री 13: 35 बजे हेलीपैड जौनपुर से प्रस्थान कर 14:15 बजे हेलीपैड चंदौली पहुंचेंगे। पीएम मोदी जिले की नौ विधानसभाओं में सात मार्च को होने वाले मतदान को लेकर पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगे।

यह भी पढ़ें:-पीलीभीत: शासन तक गूंजी अवैध शिकार की गूंज तो गार्डों को हटाया

संबंधित समाचार