गोरखपुर: पूर्वोत्तर रेलवे की महिला भारोत्तोलकों ने रचा इतिहास, जीते दो स्वर्ण और दो रजत पदक
गोरखपुर। अन्तर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय प्रतियोंगिताओं में पूर्वोत्तर रेलवे के खिलाड़ियों के दमदार प्रदर्शन का सिलसिला जारी है। रेल कोच फैक्ट्री, कपूरथला में 24 से 27 फरवरी तक आयोजित 68 वीं पुरूष एवं 7 वीं अखिल भारतीय रेलवे भारोत्तोलन प्रतियोंगिता मे पूर्वोत्तर रेलवे की महिला भारोत्तोलकों ने अविस्मरणीय प्रदर्शन किया हैं। इस प्रतियोंगिता मे पूर्वोत्तर रेलवे …
गोरखपुर। अन्तर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय प्रतियोंगिताओं में पूर्वोत्तर रेलवे के खिलाड़ियों के दमदार प्रदर्शन का सिलसिला जारी है। रेल कोच फैक्ट्री, कपूरथला में 24 से 27 फरवरी तक आयोजित 68 वीं पुरूष एवं 7 वीं अखिल भारतीय रेलवे भारोत्तोलन प्रतियोंगिता मे पूर्वोत्तर रेलवे की महिला भारोत्तोलकों ने अविस्मरणीय प्रदर्शन किया हैं। इस प्रतियोंगिता मे पूर्वोत्तर रेलवे की महिला भारोत्तोलकों ने 02 स्वर्ण एवं 02 रजत पदक प्राप्त किया।
पूर्वोत्तर रेलवे की महिला भारोत्तोलक पूजा गुप्ता ने 49 किग्रा भार वर्ग तथा पूनम यादव ने 76 किग्रा भार वर्ग मे स्वर्ण पदक प्राप्त किया तथा हर्षदीप कौर ने 59 किग्रा तथा वंदना गुप्ता ने 76 किग्रा भार वर्ग मे रजत पदक प्राप्त किया। कोच स्वाति सिंह की देखरेख मे इन महिला भारोत्तोलकों का प्रशिक्षण हुआ।
महिला भारोत्तोलकों की इस शानदार उपलब्धि पर खिलाड़ियों, कर्मचारियों मे हर्ष व्याप्त हैं। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोंगिता मे पूर्वोत्तर रेलवे की महिला भारोत्तोलको के इस प्रदर्शन पर पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ के अध्यक्ष योगेश मोहन एवं महासचिव पंकज कुमार सिंह ने खिलाड़ियों एवं कोच को बधाई दी है।
यह भी पढ़ें: मुंबई: बांग्लादेशियों को खुली सीमा, कंटीले तार की बाड़ काटकर लाया जा रहा भारत, 4 मानव तस्कर गिरफ्तार
