जसपुर: पत्नी व सास के हत्यारोपी पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जसपुर, अमृत विचार। पत्नी व सास की निर्मम हत्या कर फरार हुए व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को नगर के मोहल्ला नत्था सिंह निवासी निखिल उर्फ सोनू अपनी पत्नी नीशू व सास जयंती की निर्मम हत्या करके फरार हो गया था। …

जसपुर, अमृत विचार। पत्नी व सास की निर्मम हत्या कर फरार हुए व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को नगर के मोहल्ला नत्था सिंह निवासी निखिल उर्फ सोनू अपनी पत्नी नीशू व सास जयंती की निर्मम हत्या करके फरार हो गया था।

मामले में मृतका नीशू के भाई सौरभ कुमार निवासी थाना ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद), उत्तर प्रदेश ने सोमवार को पुलिस को तहरीर सौंपी है। उसने बहन के पति सोनू पर पांच लाख रुपए की मांग पूरी न करने पर योजनाबद्ध तरीके से अपने बहन व बहनोइयों के साथ षड्यंत्र कर निखिल उर्फ सोनू ने उसकी बहन और मां की निर्मम हत्या की।

आरोप लगाया कि सोनू और उसकी बहन व बहनोई नीशु से 5 लाख रुपए दहेज के रूप में मायके से लाने का दबाव बनाते थे। पुलिस ने नीशु के भाई की तहरीर के आधार पर हत्यारोपी निखिल उर्फ सोनू के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस गिरफ्त से बाहर हत्यारा
इस दोहरे हत्याकांड में पुलिस अभी तक हत्यारोपी पति को गिरफ्तार नहीं कर पाई ।
मामले की विवेचना एसएसआई एनके बचकोटी को सौंपी गई है। उन्होंने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। एसएसआई ने बताया कि हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। शीघ्र ही उसे गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

संबंधित समाचार