लखनऊ: सेकेंड हैंड कार खरीद रहे हैं तो हो जाएं सावधान, हो सकते हैं ठगी के शिकार
लखनऊ। वाहनों के बढ़ते दामों को देखते हुए कम बजट में बेहतरीन कार के सपन के चलते लोगों का रुझान सेकेंड हैंड कारों की ओर तेजी से बढ़ रहा है। इसके चलते सेकेंड हैंड कार का व्यापार दिनों-दिन परवान चढ़ रहा है। पर अगर आप सेकेंड हैंड कार खरीदने जा रहे हैं तो जरा सतर्क …
लखनऊ। वाहनों के बढ़ते दामों को देखते हुए कम बजट में बेहतरीन कार के सपन के चलते लोगों का रुझान सेकेंड हैंड कारों की ओर तेजी से बढ़ रहा है। इसके चलते सेकेंड हैंड कार का व्यापार दिनों-दिन परवान चढ़ रहा है। पर अगर आप सेकेंड हैंड कार खरीदने जा रहे हैं तो जरा सतर्क रहें, कहीं ऐसा न हो कि मुंह मांगे पैसे देने के बाद आपको जेल की सैर न करनी पड़ जाए।
फर्जी दस्तावेज से चोरी के कारें बेचने वाले गिरोह सक्रिय
राजधानी समेत पूरे प्रदेश में इन दिनों फर्जी दस्तावेज बनाकर चोरी की कारें बेचने वाले कई गिरोह सक्रिय हैं। सिर्फ लखनऊ में ही पिछले कुछ दिनों में एक दो अंतर्राज्यीय गिरोह की धरपकड़ की गई है। जिसमें से गत 10 फरवरी को अमीनाबाद में कारों के रजिस्ट्रेशन समेत अन्य तरीके के फर्जी सर्टीफिकेट छापने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को पकड़ा गया। वहीं अगले ही दिन 11 फरवरी को इंदिरा नगर में चोरी की कारों के फर्जी दस्तावेज बनाकर बेचने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के सरगना को पकड़ा गया।
नंबर प्लेट बदलकर देते हैं धोखा
पुलिस के मुताबिक ये गिरोह दूसरे शहरों या राज्यों से चोरी की गई कारें लाकर उनकी नंबर प्लेट बदल देते हैं। इसके बाद हूबहू फर्जी रजिस्ट्रेशन पेपर तैयार कर चोरी की कारों को बेच देते हैं। ऐसे में कार खरीदने वाला व्यक्ति भी कानूनी पचड़े में फंस सकता है।
यह भी पढ़ें: सहारनपुर: दूर-दूर तक फैली है श्रीमन्केश्वर महादेव मंदिर की ख्याति, यहां स्वयं प्रकट हुआ था शिवलिंग!
