बरेली: महाशिवरात्रि पर मंदिरों में तैनात रहेगी फोर्स
बरेली, अमृत विचार। महाशिवरात्रि को लेकर पुलिस बल अलर्ट है। कहीं कोई खुराफात न कर सके इसलिए शिव मंदिरों पर आधी रात से पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। साथ ही ड्रोन कैमरे से मंदिर और उसके आसपास जुटने वाले लोगों पर नजर रखी जाएगी। मंलवार एक मार्च को होने वाली महाशिवरात्रि है। …
बरेली, अमृत विचार। महाशिवरात्रि को लेकर पुलिस बल अलर्ट है। कहीं कोई खुराफात न कर सके इसलिए शिव मंदिरों पर आधी रात से पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। साथ ही ड्रोन कैमरे से मंदिर और उसके आसपास जुटने वाले लोगों पर नजर रखी जाएगी।
मंलवार एक मार्च को होने वाली महाशिवरात्रि है।
इस दिन शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ जुटेटी। ऐसे में शरारती तत्व खुराफात करके माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। इसको देखते हुए सोमवार आधी रात से पुलिस कर्मियों को शिव मंदिरों पर तैनात कर दिया गया है। महिला कांस्टेबल की ड्यूटी भी लगाई गई है। इलाके के इंस्पेक्टर और सीओ अपने इलाके में भ्रमण कर नजर रखेंगे।
मंदिरों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके साथ ही ड्रोन से भी खुराफातियों पर नजर रखी जाएगी। यदि कोई विवाद करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। –रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी
