कानपुर: कोविड को लेकर IIT ने की नई भविष्यवाणी, कहा- जून में आएगी कोरोना की चौथी लहर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। कोरोना से डरने की नहीं, शतर्क रहने की जरूरत है। यह सच है कि तीसरी लहर के समा’ होने के साथ आईआईटी के गणित व सांख्यिकीय विभाग के शोधकर्ताओं ने जून में चौथी लहर आने की संभावना जताई है। गासियन वितरण प्रणाली के आधार पर यह आकलन किया गया है। प्रोफेसर सुभ्रा शंकर के …

कानपुर। कोरोना से डरने की नहीं, शतर्क रहने की जरूरत है। यह सच है कि तीसरी लहर के समा’ होने के साथ आईआईटी के गणित व सांख्यिकीय विभाग के शोधकर्ताओं ने जून में चौथी लहर आने की संभावना जताई है। गासियन वितरण प्रणाली के आधार पर यह आकलन किया गया है।

प्रोफेसर सुभ्रा शंकर के निर्देशन में किया गया आंकलन

आईआईटी के वैज्ञानिक प्रो. शलभ और एसोसिएट प्रोफेसर सुभ्रा शंकर धर के निर्देशन में शोधार्थी सबरा प्रसाद व राजेश ने चौथी लहर का आंकलन किया है। उन्होंने इसकी शुरुआत से अब तक कोरोना के विभिन्न वैरिएंट के प्रसार और उनके प्रभाव पर जारी डाटा का अध्ययन किया। साथ ही डाटा की गासियन वितरण मिश्रण प्रणाली के आधार पर गणना की और चौथी लहर के शिखर का समय निकालने के लिए बूट स्ट्रेप प्रणाली का इस्तेमाल किया।

दिसंबर 2019 में आया था कोरोना का पहला मामला

इसके अनुसार विश्व में कोरोना संक्रमण का पहला मामला दिसंबर 2०19 में सामने आया था। इसके बाद सभी देश वायरस की चपेट में आ गए। जिबाब्वे और भारत में तीसरी लहर के आंकड़े समान थे।

वर्तमान में जिबाब्वे में चौथी लहर शुरू हो गई है। इसी वजह से जिबाव्वे के डाटा को आधार मान विभाग की टीम ने गासियन वितरण मिश्रण प्रणाली का प्रयोग कर भारत में चौथी लहर जून में आने की बात कही है।

डॉ. शलभ के मुताबिक आकलन के अनुसार भारत में कोविड 19 की चौथी लहर प्रारंभिक डाटा मिलने की तिथि से 936 दिन बाद आ सकती है। प्रारंभिक डाटा 3० जनवरी 2020 को सामने आया था। इसलिए चौथी लहर 22 जून 2०22 से शुरू होने की संभावना है।

यह 23 अगस्त को चरम पर होगी और 24 अक्टूबर को समाप्त हो सकती है। उनकी मानें तो भारत के साथ ही अन्य देशों के डाटा पर भी इस पद्धति का उपयोग करके चौथी लहर की भविष्यवाणी की जा सकती है। वर्तमान में जिबाब्वे और दक्षिण अफ्रीका चौथी लहरों का सामना कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: लखनऊ: गर्मी दिखाने लगी तेवर, लगातार बढ़ रहे तापमान से लोग हुए परेशान

संबंधित समाचार