आगरा: ट्रैफिक ब्लॉक के चलते कई ट्रेनें रहेंगी निरस्त, यात्रियों को होगी परेशानी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा। एक मार्च से नौ मार्च तक  तीसरी रेलवे लाइन के लिए नॉन इंटरलाकिंग में काम चाल रहा है जिसके चलते ब्लॉक लिया है और चार ट्रेनों को निरस्त किया गया है। वहीं राजा मंडी और कैंट स्टेशन के बीच पावर और ट्रैफिक ब्लाक के चलते कई ट्रेनों को शार्ट टर्मिनेट व रेगुलेट किया गया …

आगरा। एक मार्च से नौ मार्च तक  तीसरी रेलवे लाइन के लिए नॉन इंटरलाकिंग में काम चाल रहा है जिसके चलते ब्लॉक लिया है और चार ट्रेनों को निरस्त किया गया है। वहीं राजा मंडी और कैंट स्टेशन के बीच पावर और ट्रैफिक ब्लाक के चलते कई ट्रेनों को शार्ट टर्मिनेट व रेगुलेट किया गया है। ट्रेनों के निरस्त होने से याकत्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त

  • ट्रेन संख्या 12549 दुर्ग-जम्मू तवी एक्सप्रेस-दुर्ग स्टेशन से 1 मार्च से 8 मार्च तक रद्द रहेगी।
  • ट्रेन संख्या 12550 जम्मू तवी-दुर्ग एक्सप्रेस-जम्मू तवी स्टेशन से 3 मार्च से 10 मार्च तक रद्द रहेगी।
  • ट्रेन संख्या 22867 दुर्ग-निजामुद्दीन एक्सप्रेस दुर्ग स्टेशन से 1 मार्च, 4 मार्च और 8 मार्च को रद्द रहेगी ।
  • ट्रेन संख्या 22868 निजामुद्दीन-दुर्ग एक्सप्रेस निजामुद्दीन स्टेशन से दिनांक 2 मार्च, 5 मार्च एवं 9 मार्च को रद्द रहेगी ।

ये ट्रेनें होगी टर्मिनल शिफ्ट

ट्रेन संख्या 12987 अजमेर-आगरा फोर्ट चार व छह मार्च को आगरा फोर्ट न जाकर आगरा कैंट दोपहर सवा 12 बजे पर आएगी। ट्रेन संख्या 12988 आगरा फोर्ट-अजमेर आगरा कैंट से 2.50 पर प्रस्थान करेगी। ट्रेन संख्या 05413 कासगंज-आगरा फोर्ट कासगंज से चलकर मथुरा स्टेशन तक आएगी। ट्रेन संख्या 05414 आगरा फोर्ट-कासगंज मथुरा स्टेशन से कासगंज के लिए जाएगी।

पढ़ें- मुरादाबाद : बम बम भोले के उद्घोष से गूंजे शिवालय, किया जलाभिषेक

संबंधित समाचार