बहराइच: बाघ के हमले से युवक की मौत, सिर से अलग मिला धड़, गांव में फैली दहशत
बहराइच। कतरनियाघाट रेंज के आंबा गांव निवासी युवक खेत की रखवाली करने गया था। उसका शव जंगल के निकट मिला है। बात दें, युवक के शरीर से सिर अलग मिला है। खेत की रखवाली करने गए एक युवक को बाघ ने अपना निवाला बना लिया। युवक के शव को जंगली जीव ने खा लिया है। …
बहराइच। कतरनियाघाट रेंज के आंबा गांव निवासी युवक खेत की रखवाली करने गया था। उसका शव जंगल के निकट मिला है। बात दें, युवक के शरीर से सिर अलग मिला है। खेत की रखवाली करने गए एक युवक को बाघ ने अपना निवाला बना लिया। युवक के शव को जंगली जीव ने खा लिया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

कतरनियाघाट वन्यजीव प्रभाग के सुजौली थाना क्षेत्र का आंबा गांव निवासी राकेश कुमार (27) पुत्र मुराली प्रसाद सोमवार शाम को खेत की रखवाली के लिए गया था। देर रात तक राकेश घर नहीं आया। इस पर परिवार के लोगों ने तलाश शुरू की। युवक का शव खेत में पड़ा मिला।
बाघ के हमले की घटना से गांव में हड़कंप मच गया। DFO आकाशदीप बधावन ने बताया कि बाघ के हमले में युवक के मौत की घटना की जानकारी मिली है। रेंजर कतर्नियाघाट रामकुमार को दल बल के साथ घटनास्थल के लिए भेजा गया है। वहीं सुजौली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।
पढ़ें- गुजरात के कच्छ में महसूस हुए भूकंप के झटके, 3.4 रही तीव्रता
