तनाव के बीच ताइवान की यात्रा करेंगे अमेरिका के पूर्व शीर्ष रक्षा अधिकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ताइपे (ताइवान)। अमेरिका के पूर्व रक्षा अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को ताइवान पहुंचेगा, जो यहां चीन का खतरा बढ़ने की आशंका के बीच दोनों पक्षों के बीच संवाद को तेज करने का संकेत है। ज्वाइंट चीफ्ट ऑफ स्टाफ के पूर्व अध्यक्ष माइकल मुलेन पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे, जो मंगलवार को यहां पहुंचेगा …

ताइपे (ताइवान)। अमेरिका के पूर्व रक्षा अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को ताइवान पहुंचेगा, जो यहां चीन का खतरा बढ़ने की आशंका के बीच दोनों पक्षों के बीच संवाद को तेज करने का संकेत है। ज्वाइंट चीफ्ट ऑफ स्टाफ के पूर्व अध्यक्ष माइकल मुलेन पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे, जो मंगलवार को यहां पहुंचेगा और दो दिवसीय यात्रा के दौरान ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग वेन और अन्य अधिकारियों से मुलाकात करेगा।

विदेश मंत्रालय ने बताया कि इस प्रतिनिधिमंडल के अलावा अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ बुधवार को ताइवान पहुंचेंगे। केंद्रीय खुफिया एजेंसी के पूर्व अध्यक्ष पोम्पिओ भी साई से मुलाकात करेंगे और शनिवार को यहां से रवाना होने से पहले एक मंच को संबोधित करेगे।

मंत्रालय ने बताया, ”पूर्व विदेश मंत्री पोम्पिओ की यात्रा ताइवान के लिए अमेरिका के मजबूत सहयोग के प्रति उसके पूर्ण द्विदलीय सहयोग को दर्शाती है।” यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद स्वशासित लोकतंत्र ताइवान पर कब्जा करने के लिए चीन द्वारा बल प्रयोग किए जाने की आशंका बढ़ गई है। चीन ताइवान पर अपना दावा करता है।

ये भी पढ़ें : Russia Ukraine War: यूक्रेन का दावा- रूस ने किया वैक्यूम बम से हमला

संबंधित समाचार