Russia Ukraine war: भारतीय हर हाल में आज ही छोड़ दें कीव, इंडियन एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। यूक्रेन की राजधानी कीव में स्थिति बिगड़ती जा रही है। इस बीच वहां फंसे भारतीयों को सख्त एडवाइजरी जारी हुई है। इसमें कहा गया है कि सभी भारतीय नागरिक और छात्र कीव को आज ही छोड़ दें। कहा गया है कि कीव छोड़ने के लिए जो साधन उनको मिले उसे तुरंत पकड़कर वे …

नई दिल्ली। यूक्रेन की राजधानी कीव में स्थिति बिगड़ती जा रही है। इस बीच वहां फंसे भारतीयों को सख्त एडवाइजरी जारी हुई है। इसमें कहा गया है कि सभी भारतीय नागरिक और छात्र कीव को आज ही छोड़ दें। कहा गया है कि कीव छोड़ने के लिए जो साधन उनको मिले उसे तुरंत पकड़कर वे वहां से निकल लें। यूक्रेन और रूस के बीच जंग का आज छटा दिन है।

यूक्रेन का दावा है की अब रूस उस पर खतरनाक हथियारों से हमला कर रहा है,बीती रात यूक्रेन ने बताया की रूस ने रिहाशी इलाकों में फादर आफ बम यानी की वैक्यूम बम से हमला किया है। रूस यूक्रेन पर हमले लगातार तेज करता जा रहा है और तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस दौरान रूस ने यूक्रेन के कई महत्वपूर्ण स्थानों पर हमला करके उन्हें तबाह कर दिया है।

इसी बीच रिहायशी इलाकों को भी काफी नुकसान पहुंचा है। अब रूस कीव पर पूरी तरह कब्जा करने वाला है। भले ही रूस की ताकत बहुत ज्यादा है, बावजूद इसके यूक्रेन हार मानने को तैयार नहीं है और रूस को रोकने की हर मुमकिन कोशिश कर रहा है। अब रूस को टक्कर देने के लिए यूक्रेन के आम नगरिकों ने भी हथियार उठा लिए हैं।

ये भी पढ़ें-

अमेरिका बोला- पुतिन की एटमी धमकी से ना डरें, हाई अलर्ट पर रखा न्यूक्लियर वेपन

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता