रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 में जल्द दिखेंगी टीवी की यह मशहुर बहुएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुबंई। टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी इन दिनों कलर्स के शो बालिका वधू 2 मे नजर आ रही हैं। अब जल्द ही टीवी शो खतरों के खिलाड़ी 12 में दिखाई देगी। शिवांगी जोशी टीवी इंडस्ट्री हो या बॉलीवुड सब में चर्चित रहती है। रोहित शेट्टी के इस मच अवेटेड शो की इन दिनों तैयारियां भी शुरू …

मुबंई। टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी इन दिनों कलर्स के शो बालिका वधू 2 मे नजर आ रही हैं। अब जल्द ही टीवी शो खतरों के खिलाड़ी 12 में दिखाई देगी।

शिवांगी जोशी टीवी इंडस्ट्री हो या बॉलीवुड सब में चर्चित रहती है। रोहित शेट्टी के इस मच अवेटेड शो की इन दिनों तैयारियां भी शुरू हो चुकी है। प्री-प्रोडक्शन स्टेज पर टीवी के चर्चित रियलिटी शो का नया सीजन है। टीवी इंडस्ट्री हो या बॉलीवुड, इस शो के मेकर्स सभी को अप्रोच करते हुए नजर आ रहे हैं। इस शो से बीते दिनों कई लोगों के नाम जुड़े हैं। अब खतरों के खिलाड़ी 12 से शिवांगी जोशी का नाम भी जुड़ता हुआ नजर आ रहा है।

मीडिया की मानें तो मेकर्स चाहते हैं कि शिवांगी जोशी इस शो का हिस्सा बने। ऐसे में ये भी हो सकता है कि उनके करियर के लिए ये शो एक टर्निंग प्वाइंट साबित हो। शिवांगी की बहू वाली इमेज भी खतरों के खिलाड़ी शो के जरिए ही खत्म की थी। ऐसे में क्या पता शिवांगी जोशी भी अपनी ऑनस्क्रीन मां के नक्शेकदम पर चलते हुए अपने करियर को लेकर ये अहम फैसला ले लें। रोहित शेट्टी के इस अपकमिंग शो से बिग बॉस 15 फेम सिम्बा नागपाल, उमर रियाज ,और रुबीना दिलैक जैसे तमाम कलाकारों का नाम भी जुड़ रहा है।

यह भी पढ़े-प्रयागराज: महाशिवरात्रि के अवसर पर पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, देखें तस्वीरें

संबंधित समाचार