कुशीनगर: यूक्रेन में जिले के फंसे 22 छात्र, प्रशासन ने जारी की छात्रों की सूची
कुशीनगर। यूक्रेन में फंसे जनपद के छात्रों की संख्या बढ़ती जा रही है। सोमवार रात प्रदेश के राहत आयुक्त कार्यालय से मिली सूची के आधार पर जिला प्रशासन ने 22 और विद्यार्थियों की सूची जारी की है। मेडिकल की पढ़ाई करने के लिए जनपद के काफी संख्या में विद्यार्थी यूक्रेन में गए हैं, जो वहां …
कुशीनगर। यूक्रेन में फंसे जनपद के छात्रों की संख्या बढ़ती जा रही है। सोमवार रात प्रदेश के राहत आयुक्त कार्यालय से मिली सूची के आधार पर जिला प्रशासन ने 22 और विद्यार्थियों की सूची जारी की है।
मेडिकल की पढ़ाई करने के लिए जनपद के काफी संख्या में विद्यार्थी यूक्रेन में गए हैं, जो वहां युद्ध छिड़ने के बाद फंस गए हैं। उनकी फिक्र में परिवार के लोगों की चिंता बढ़ती जा रही है। प्रदेश के राहत आयुक्त कार्यालय ने जिन लोगों की सूची जारी की, उनमें खड्डा के अखिल वर्मा, कसया क्षेत्र के पिपराझाम के शुभम त्रिपाठी, शंकरपट्टी के पंकज सिंह व वाचस्पति सिंह, पटेरहा बुजुर्ग, बलकुड़िया के दिलशाद अहमद, लक्ष्मीगंज की काजल रौनियार, पटखौली की अनामिका सिंह, लोहिया नगर कसया के सतीश कुमार सिंह, पिपरा बर सिवान के आबिद अली का नाम है।
इनके अलावा खड्डा क्षेत्र के बंजारीपट्टी के मोहन पाल, कप्तानगंज क्षेत्र के गंभीरपुर निवासी रंजीत कुमार, जोगिया हिच्छाराय के मजहर अली, मठिया माफी के मुकेश कुमार शाही, सुखपुरा के शिवकांत कुमार कुशवाहा, चाफ राय पट्टी के तुषार कुशवाहा, फाजिलनगर के राहुल सिंह, दुदही के इशमामुल हक, जमालपुर पडरौना के शहनवाज अहमद, अंबेडकर कॉलोनी चौरिया के हिमांशु भाष्कर और उस्मानपुर के सुमित सिंह आदि का नाम शामिल है।
यह भी पढ़े-केजरीवाल ने केंद्र सरकार से की अपील, कहा- यूक्रेन में फंसे भारतीयों को जल्दी वापस लाएं सरकार
