बुलंदशहर: महाशिवरात्रि पर मंदिरों में दिखी रौनक, श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
बुलंदशहर। बुलंदशहर में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर विभिन्न शिवमंदिरों में जबरदस्त भीड़ दिखाई पड़ी। शिवभक्त और कांवडिये दूर दूर से शिवमंदिरों में पहुंचे और भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। यहां के प्रचीन नागेश्वर शिव मंदिर, बस स्टैंड के पीछे बने माता चामुंडा मंदिर, जाहरवीर मंदिर, गायत्री सत्संग भवन, कैलाशपति महादेव मंदिर में भक्तों की …
बुलंदशहर। बुलंदशहर में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर विभिन्न शिवमंदिरों में जबरदस्त भीड़ दिखाई पड़ी। शिवभक्त और कांवडिये दूर दूर से शिवमंदिरों में पहुंचे और भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।
यहां के प्रचीन नागेश्वर शिव मंदिर, बस स्टैंड के पीछे बने माता चामुंडा मंदिर, जाहरवीर मंदिर, गायत्री सत्संग भवन, कैलाशपति महादेव मंदिर में भक्तों की खूब भीड़ि दिखी। भक्ते ने बड़े ही धैर्य से भोलेनाथ की पूजा अर्चना की। महाशिवरात्रि के मौके पर शिवमंदिरों को बड़े ही सुंदर तरीके से सजाया गया था। जगह जगह रंगबिरंगी लाइट से मंदिरों की शोभा देखते ही बन रही थी।
यह भी पढ़ें: बहराइच: यूक्रेन में भारतीय छात्रों के साथ दुर्व्यवहार पर भाकियू नाराज
