कानपुर: राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में तीन ग्रैंड मास्टर्स गेम से हुए अलग, अधिबन ने जीएम ईनियान को दी मात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। नेशनल चेस चैम्पियनशिप प्रतियोगिता के पांचवे दिन यहां गैंजेज क्लब में 89 टेबलों पर हुए खेल में ग्रांडमास्टर्स का जलवा रहा। तीन ग्रांडमास्टरों ने प्रतियोगिता को बॉय बॉय कह दिया। इसके पीछे प्वाइंट की कमी बतायी जाती है। अभिमन्यु पुराणिक (4 प्वाइंट), संकल्प गुप्ता (2 प्वाइंट) (दोनों महाराष्ट्र) तथा अर्जुन कल्यान (3.5 प्वाइंट) (तमिलनाडु) …

कानपुर। नेशनल चेस चैम्पियनशिप प्रतियोगिता के पांचवे दिन यहां गैंजेज क्लब में 89 टेबलों पर हुए खेल में ग्रांडमास्टर्स का जलवा रहा। तीन ग्रांडमास्टरों ने प्रतियोगिता को बॉय बॉय कह दिया। इसके पीछे प्वाइंट की कमी बतायी जाती है। अभिमन्यु पुराणिक (4 प्वाइंट), संकल्प गुप्ता (2 प्वाइंट) (दोनों महाराष्ट्र) तथा अर्जुन कल्यान (3.5 प्वाइंट) (तमिलनाडु) प्रतियोगिता से बाहर हैं। सुपर ग्रांडमास्टर अधिबन बी. को तमिलनाडु से आए जीएम ईनियान पी. ने मात दे दी।

मंगलवार को 8वें राउंड में भी उलटफेर वाले मैच हुए। पांच खिलाड़ियों को साढ़े छह अंकों के साथ संयुक्त बढ़त मिली। आज ग्रांड मास्टरों का बोलबाला रहा। पहले बोर्ड में अर्जुन एरिगेसी ने बिसाख एनआर के बीच मैच ड्रा रहा। दोनों की बढ़त बरकरार रही।

दूसरे बोर्ड पर ललित बाबू एमआर और डी.गोकेश के मध्य मैच बराबरी पर छूटा। अरविंद चिथंबरम ने आईएम श्यांतनदास को शिकस्त दी। दोनों के बीच रोमांचक मैच खेला गया। पांचवे बोर्ड पर मित्रभागुहा और आरएन चोपड़ा के बीच बाजी ड्रा रही। आईएम प्रणब बी ने काले मोहरों से खेलते हुए दीपसेन गुप्ता को मात दी।

इसके अलावा साढ़े छह अंकों के साथ पांच खिलाड़ियों ने बढ़त बनायी। इनके नाम इस प्रकार हैं। अर्जुन एरिगेसी, गोकेश डी. अरविंद चिथंबरम, ईनियान पी. (सभी जीएम) आईएम प्रणव बी.। समझा जात है कि ये लोग प्रतियोगिता में विजेता बनने के प्रबल दावेदार हैं। इससे पूर्व कानपुर विश्वविद्यालय के कुलपति डा.विनय पाठक ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। उनका स्वागत एआईसीएफ अध्यक्ष डॉ.संजय कपूर ने किया।

कानपुर विश्वविद्यालय व एआईसीएफ के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर जल्द

कानपुर 1 मार्च। छत्रपति शाहूजी महाराज कानपुर विश्वविद्यालय के कुलपति डा.विनय पाठक ने कहा कि विश्वविद्यालय से जुड़े कालेजों में शतरंज को व्यावसायिक शिक्षा का हिस्सा बनाने के लिए एआईसीएफ (आल इंडिया चेस फेडरेशन) से एमओयू (आपसी समझ पत्र) पर शीघ्र ही हस्ताक्षर किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि नयी शिक्षा नीति में खेलों को भी प्रोत्साहन दिया गया है।

कुलपति डा.पाठक यहां गैंजेज क्लब में आयोजित 58वीं नेशनल चेस चैम्पियनशिप 2022 के पांचवें दिन के खेल का उद्घाटन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस विषय पर उनकी एआईसीएफ अध्यक्ष डा.संजय कपूर से विस्तृत बातचीत हुई है। उन्होंने कहा कि इस पर होमवर्क करने के लिए एक विश्वविद्यालय की तरफ से एक प्रोफेसर एआईसीएफ के पदाधिकारियों से विस्तृत बातचीत के लिए अधिकृत किए जाएंगे। दोनों ही एमओयू के लिए तय प्रावधानों को अंतिम रूप देंगे।

यह भी पढ़ें: देहरादून: भीषण सड़क हादसे में टिहरी की युवती और जसपुर के ट्रक चालक की मौत

संबंधित समाचार