कानपुर में बर्बरता: चौराहे के पास ईंट से सिर कूचकर युवक की हत्या, पहचान न हो इसलिए शव को जला दिया
कानपुर। यूपी के कानपुर जिले के यशोदा नगर बाईपास के पास सोमवार देर रात शौचालय के बगल में बनी झोपड़ी में एक युवक की ईंट से सिर कूचकर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने पहचान मिटाने के लिए शव को आग के हवाले कर दिया। आसपास के लोगों ने पानी डालकर आग बुझाई और शव को …
कानपुर। यूपी के कानपुर जिले के यशोदा नगर बाईपास के पास सोमवार देर रात शौचालय के बगल में बनी झोपड़ी में एक युवक की ईंट से सिर कूचकर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने पहचान मिटाने के लिए शव को आग के हवाले कर दिया। आसपास के लोगों ने पानी डालकर आग बुझाई और शव को पूरी तरह जलने से बचाया। सूचना पर संयुक्त पुलिस आयुक्त समेत अन्य अधिकारी फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
प्राइवेट पार्ट में खून और पेंट उतरा होने के कारण पुलिस कुकर्म की आशंका जता रही है। इस मामले में मंगलवार को छह आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। यशोदा नगर बाईपास चौराहे के पास शौचालय के बगल में पूड़ी सब्जी का ठेला लगाने वाले सनी गुप्ता की झोपड़ी है। पास में ही उनका घर है। सनी ने बताया कि रात 10:30 बजे उसका दोस्त विनय दौड़ते हुए उनके घर पहुंचा और झोपड़ी में आग लगने की जानकारी दी।
उन्होंने वहां पहुंचकर शौचालय से पानी लेकर आग बुझाई। अंदर 25 वर्षीय युवक का अधजला शव मिला। शव पर लाल रंग की शर्ट, स्पोर्ट्स जूते थे। मृतक की पैंट उतरी थी। जिससे आशंका है कि कुकर्म के बाद सिर कूचकर उसकी हत्या की गई। सनी ने कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी। नौबस्ता थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचने के बाद उच्चाधिकारियों को जानकारी दी। संयुक्त पुलिस आयुक्त आनंद प्रकाश तिवारी, एडीसीपी साउथ मनीष सोनकर, एसीपी गोविद नगर विकास कुमार पांडेय फोरेंसिक टीम के साथ वहां पहुंचे। मृतक के शव की पहचान नहीं हो पाई है।
छह आरोपित गिरफ्तार
पुलिस शौचालय में रहने वाले समस्तीपुर बिहार निवासी संजीत सिह व वैशाली बिहार निवासी सुनील झा सहित छह से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने चौराहे पर लगे कैमरों के फुटेज खंगालने को स्मार्ट सिटी के कंट्रोल रूम से संपर्क किया है। फोरेंसिक एक्सपर्ट के मुताबिक सिर पर बीच में, बाएं कान के पीछे, नाक और माथे के बीच ईंट से छह से अधिक वार किए गए।
फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। छानबीन की जा रही है। जल्द ही घटना का राजफाश किया जाएगा…आनंद प्रकाश तिवारी, संयुक्त पुलिस आयुक्त।
यह भी पढ़ें:-उन्नाव: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से राजमिस्त्री की हुई दर्दनाक मौत
