हल्द्वानी: गैस पाइप लाइन बिछाने में फिर टूटी पेयजल लाइन, खरीदकर पानी पीने को मजबूर लोग
हल्द्वानी, अमृत विचार। पीलीकोठी चौराहे स्थित ईएनटी के पास हिंदुस्तान पेट्रोलियम की ओर से गैस पाइप बिछाने में एक बार फिर पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त कर दी गई है। पेयजल लाइन टूटने से क्षेत्र में पिछले दो दिन से पानी की सप्लाई ठप है। स्थानीय लोगों को खरीदकर पानी की व्यवस्था करनी पड़ रही है। जल …
हल्द्वानी, अमृत विचार। पीलीकोठी चौराहे स्थित ईएनटी के पास हिंदुस्तान पेट्रोलियम की ओर से गैस पाइप बिछाने में एक बार फिर पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त कर दी गई है। पेयजल लाइन टूटने से क्षेत्र में पिछले दो दिन से पानी की सप्लाई ठप है। स्थानीय लोगों को खरीदकर पानी की व्यवस्था करनी पड़ रही है।
जल संस्थान के जेई रविंद्र कुमार ने बताया कि गैस पाइप लाइन बिछाने में कंपनी के कर्मचारियों ने जल संस्थान की तीन इंच की पेयजल लाइन तोड़ दी है। टूटी लाइन पर लीकेज का पता नहीं चल रहा था, लेकिन दो दिन से लगातार कोशिश के बाद लीकेज खोज ली गई है। उन्होंने बताया कि बुधवार को कर्मचारी लगभग 30 मीटर की नई पेयजल लाइन बिछाएंगे, जिसके बाद पानी की सप्लाई सामान्य हो जाएगी।
