कन्नौज: ध्वजारोहण व केक काटकर मनाया गया महाशिवरात्रि का त्यौहार, कलाकारों ने प्रस्तुत किया तांडव नृत्य

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज। नगर मोहल्ला बजरिया स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के उप सेवा केंद्र में ध्वजारोहण के बाद केक काटकर शिव जयंती महोत्सव मनाया गया। महाशिवरात्रि महोत्सव के मुख्य अतिथि तिर्वा के भाजपा विधायक कैलाश राजपूत ने कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्थान समूचे विश्व में आध्यात्मिक चेतना की अलख जगा रहा है। मुख्य वक्ता फर्रुखाबाद सेंटर से …

कन्नौज। नगर मोहल्ला बजरिया स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के उप सेवा केंद्र में ध्वजारोहण के बाद केक काटकर शिव जयंती महोत्सव मनाया गया।

महाशिवरात्रि महोत्सव के मुख्य अतिथि तिर्वा के भाजपा विधायक कैलाश राजपूत ने कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्थान समूचे विश्व में आध्यात्मिक चेतना की अलख जगा रहा है। मुख्य वक्ता फर्रुखाबाद सेंटर से आई बीके सुमन बहन ने कहा समाज में चेतना जागृत करने के लिए हमें अपने जीवन में विकारों को त्याग कर परमपिता परमात्मा से सच्चा प्रेम और समर्पण रखना चाहिए।

स्थानीय राजयोग प्रशिक्षण केंद्र की प्रभारी बीके शिवानी बहन ने अतिथियों का स्वागत करते हुए सभी को 86 वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती की बधाई दी। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य धर्मवीर सिंह राठौर ने कहा जिस दिन हमारी दृष्टि बदल जाएगी उसी दिन सृष्टि भी बदल जाएगी। पूर्व विधायक संतोष चतुर्वेदी एडवोकेट ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर बालिका मान्या ने स्वागत गीत पर मनमोहक नृत्य करने के साथ शिव तांडव नृत्य भी प्रस्तुत किया।  दिव्या ने मैया यशोदा गीत पर नृत्य, सरस्वती विद्या मंदिर की छात्रा प्रांशी यादव ने सत्यम शिवम सुंदरम गीत पर मनमोहक प्रस्तुति दी। लान बॉल्स की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मनु पाल ने आगंतुकों के प्रति आभार जताया। अंत में प्रसाद वितरण किया गया।

मोहम्मदाबाद से आई बीके मीरा बहन के संचालन में हुए इस कार्यक्रम में फर्रुखाबाद केंद्र से आई बीके स्वर्णिमा, बीके नंदिनी, अमृतपुर (फर्रुखाबाद) केंद्र से आई बीके सौम्या सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: कन्नौज: ससुरालियों ने बंधक बनाकर महिला को किया प्रताड़ित, कपड़े से मुंह बांधकर की मारपीट, मोबाइल भी छीना

संबंधित समाचार