कन्नौज में न्यूनतम स्तर पर पहुंचा कोरोना संक्रमण, 24 घंटे में मिला मात्र एक केस
कन्नौज। कोरोना की तीसरी लहर से काफी हद तक राहत मिल गई है। मंगलवार को जिलेभर में मात्र एक व्यक्ति संक्रमण की चपेट में आया है। इससे लग रहा है कि महामारी का कहर थमने को है। अपर शोध अधिकारी वाइके मंजुल ने बताया कि मंगलवार को पांच लोगों ने बीमारी को हरा दिया है …
कन्नौज। कोरोना की तीसरी लहर से काफी हद तक राहत मिल गई है। मंगलवार को जिलेभर में मात्र एक व्यक्ति संक्रमण की चपेट में आया है। इससे लग रहा है कि महामारी का कहर थमने को है।
अपर शोध अधिकारी वाइके मंजुल ने बताया कि मंगलवार को पांच लोगों ने बीमारी को हरा दिया है और अब जिले में एक्टिव केस घटकर 20 रह गए हैं। संक्रमितों में से अधिकांश होम आइसोलेशन में हैं। बताया कि अब तक कुल 1691 लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 1661 लोग ठीक हो चुके हैं। बीमारी से अब तक 10 लोगों ने जान गंवाई है।
यह भी पढ़ें: रुस-यूक्रेन युद्ध: स्लोवाकिया पहुंचे भारतीय छात्रों को नहीं मिला है फ्लाइट का शेड्यूल
