हल्द्वानी: पैदल जा रहे युवक को कार ने कुचला, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। दिल्ली नंबर की तेज रफ्तार कार ने एक पैदल जा रहे एक युवक को कुचल दिया। कार चालक मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार से लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां अगले ही दिन उसकी मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ …

हल्द्वानी, अमृत विचार। दिल्ली नंबर की तेज रफ्तार कार ने एक पैदल जा रहे एक युवक को कुचल दिया। कार चालक मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार से लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां अगले ही दिन उसकी मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

संगम बैंक्वेट हॉल के सामने नवाबी रोड पर रहने वाले भुवन चंद्र कांडपाल पुत्र स्व. गोपाल दत्त कांडपाल यहां पर कांडपाल कैफे चलाते थे। भुवन के भाई बसंत ने बताया कि बीती 11 फरवरी की रात भुवन घर से पैदल टहलने के लिए निकले थे। वह घर से कुछ ही दूर पहुंचे थे कि तभी पीछे से आई तेज रफ्तार आल्टो कार संख्या डीएल9सीएम-7281 ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए। घटना को अंजाम देने वाला चालक कार समेत मौके से फरार हो गया।

स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में उन्हें बेस अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान अगले दिन उनकी मौत हो गई। अब इस मामले में कोतवाली पुलिस ने बसंत की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

संबंधित समाचार